{"_id":"69d38ca117b20b335e0b2dd6","slug":"dm-chandra-mohan-garg-said-aurwatand-and-chhanpatar-dari-to-become-new-tourism-hub-in-chandauli-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदौली में बोले डीएम: पर्यटन का नया हब बनेगा औरवाटांड़ व छानपातर दरी, एडवेंचर और सुविधाओं से होगा लैस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली में बोले डीएम: पर्यटन का नया हब बनेगा औरवाटांड़ व छानपातर दरी, एडवेंचर और सुविधाओं से होगा लैस
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
Published by: Pragati Chand
Updated Mon, 06 Apr 2026 04:06 PM IST
विज्ञापन
सार
डीएम ने पर्यटन अधिकारी के साथ सोमवार को औरवाटांड़ जलप्रपात का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पर्यटन का नया हब औरवाटांड़ व छानपातर दरी बनेगा। यह एडवेंचर और सुविधाओं से लैस होगा।
निरीक्षण करते डीएम व अन्य अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
चंदौली जिले के औरवाटांड़ जलप्रपात और छानपातर दरी को प्रदेश व देश स्तर पर एक भव्य पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में पहल तेज हो गई है। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने इन स्थलों का निरीक्षण कर यहां सुविधाओं के विस्तार और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए।
Trending Videos
डीएम ने कहा कि नौगढ़ क्षेत्र में स्थित ये प्राकृतिक स्थल तेजी से पिकनिक और एडवेंचर के लिए सैलानियों की पहली पसंद बनते जा रहे हैं। ऐसे में यहां एडवेंचर गेम्स, चिल्ड्रेन पार्क, वॉच टावर, कैंटीन, बैठने की व्यवस्था और अन्य आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। उन्होंने झरनों के किनारे रेलिंग सहित सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के लिए वन विभाग को निर्देश दिए, साथ ही महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने बताया कि पर्यटन विभाग और वन निगम के सहयोग से इन स्थलों पर व्यापक विकास कार्य कराए जाएंगे। अधिकारियों से सुझाव लेकर एक विस्तृत योजना तैयार की जा रही है, जिससे इन प्राकृतिक धरोहरों को आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा सके। उन्होंने विश्वास जताया कि बेहतर सुविधाओं के बाद अधिक संख्या में पर्यटक यहां पहुंचेंगे और चंदौली का यह क्षेत्र पर्यटन मानचित्र पर एक नई पहचान बनाएगा।