फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RPSC School Lecturer 2025 Hindi Result: 1,202 Candidates Shortlisted for Document Verification

RPSC: स्कूल लेक्चरर भर्ती का रिजल्ट जारी, हिंदी विषय में 1202 अभ्यर्थी सफल, अब आगे क्या करना होगा?

Fri, 07 Aug 2026 07:37 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Fri, 07 Aug 2026 07:37 PM IST
सार

RPSC School Lecturer 2025 Hindi Result: आरपीएससी ने स्कूल लेक्चरर (हिंदी) परीक्षा 2025 की प्रोविजनल सूची जारी कर दी है। 1,202 अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। अब आगे की प्रक्रिया क्या है और किस तारीख तक फॉर्म भरना होगा? जानें पूरी जानकारी।
 

विज्ञापन
RPSC School Lecturer 2025 Hindi Result: 1,202 Candidates Shortlisted for Document Verification
RPSC School Lecturer 2025 - फोटो : rpsc.rajasthan.gov.in/

विस्तार

RPSC School Lecturer 2025 Hindi Result: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC), अजमेर ने स्कूल लेक्चरर और कोच (स्कूल शिक्षा) परीक्षा 2025 के हिंदी विषय का परिणाम जारी कर दिया है। आयोग ने यह सूची 7 अगस्त 2026 को जारी की। हिंदी विषय के पेपर-1 और पेपर-2 की वस्तुनिष्ठ परीक्षा 31 मई 2026 को आयोजित की गई थी।

विज्ञापन

कितने अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया गया?

लिखित परीक्षा के बाद आयोग ने 1,202 अभ्यर्थियों की प्रोविजनल सूची जारी की है। इन उम्मीदवारों को पात्रता की जांच और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह सूची अंतिम चयन या मेरिट सूची नहीं है। अंतिम चयन पात्रता और दस्तावेजों के सफल सत्यापन के बाद ही होगा।

आयोग ने 367 उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए अयोग्य घोषित किया है। इन अभ्यर्थियों ने ओएमआर उत्तर पुस्तिका में 10 प्रतिशत से अधिक प्रश्नों में पांच विकल्पों में से कोई भी विकल्प नहीं चुना था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन फॉर्म कब और कैसे भरना होगा?

  • प्रोविजनल सूची में शामिल उम्मीदवारों को भर्ती पोर्टल पर अपनी एसएसओ आईडी से लॉगिन करना होगा।
  • इसके बाद My Recruitment के तहत Detailed Form Cum Scrutiny पर जाएं।
  • अब Apply Now पर जाकर विस्तृत आवेदन फॉर्म भरना होगा।


ऑनलाइन फॉर्म भरने की सुविधा 13 अगस्त से 19 अगस्त 2026 रात 11:59 बजे तक उपलब्ध रहेगी। फॉर्म जमा करने के बाद उम्मीदवारों को इसकी दो प्रतियां प्रिंट करनी होंगी। दस्तावेज सत्यापन के समय इन्हें सभी मूल दस्तावेज और स्व-प्रमाणित फोटोकॉपी के साथ प्रस्तुत करना होगा।

विज्ञापन

दस्तावेज सत्यापन कब होगा?

दस्तावेज सत्यापन राजस्थान माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशालय की ओर से किया जाएगा। सत्यापन की तारीख, समय और स्थान की जानकारी विभाग अलग से उम्मीदवारों को देगा।

जो उम्मीदवार तय तारीख पर दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित नहीं होंगे, उन्हें अयोग्य माना जाएगा और अंतिम परिणाम में उनके नाम पर विचार नहीं किया जाएगा।

हिंदी विषय में कटऑफ कितनी रही?

सामान्य वर्ग की कटऑफ 188.97 अंक रही। एससी, एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए प्रोविजनल सूची में न्यूनतम योग्यता अंक पूरे करने वाले उम्मीदवारों को शामिल किया गया है। एमबीसी के लिए उम्मीदवार उपलब्ध नहीं होने के कारण कटऑफ लागू नहीं है।

क्षैतिज आरक्षण में पूर्व सैनिक (सामान्य वर्ग) और पीएच की कुछ श्रेणियों के लिए भी न्यूनतम योग्यता अंक पूरे करने वाले उम्मीदवार सूची में शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed