सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RPSC SI Exam 2026: Tight Security Measures, 7.7 Lakh Candidates to Appear on April 5 and 6 Across Rajasthan

RPSC SI 2026: एसआई भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 7.70 लाख परीक्षार्थी, निगरानी के लिए विशेष सुरक्षा प्रबंध

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Fri, 27 Mar 2026 02:53 PM IST
विज्ञापन
सार

RPSC SI Exam 2026: राजस्थान एसआई भर्ती परीक्षा के लिए आयोग सुदृढ़ और बहु-स्तरीय सुरक्षा तैयारी कर रहा है। परीक्षा 5 और 6 अप्रैल को आयोजित की जानी है। प्रदेश के 41 चयनित शहरों में स्थापित 1174 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 7.70 लाख अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे।
 

RPSC SI Exam 2026: Tight Security Measures, 7.7 Lakh Candidates to Appear on April 5 and 6 Across Rajasthan
RPSC - फोटो : Official Website
विज्ञापन

विस्तार

RPSC SI Exam 2026: राजस्थान लोक सेवा आयोग आगामी 5 एवं 6 अप्रैल को आयोजित होने वाली उप-निरीक्षक भर्ती परीक्षा-2025 को निष्पक्ष, पारदर्शी और विश्वसनीय तरीके से आयोजित करने एवं परीक्षा प्रणाली की शुचिता बनाए रखने के लिए सुदृढ़ और बहु-स्तरीय सुरक्षा तैयारी कर रहा है। इस परीक्षा में प्रदेश के 41 चयनित शहरों में स्थापित 1174 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 7.70 लाख अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे।

Trending Videos

प्रश्न-पत्र सुरक्षा सघन, संदिग्धों पर विशेष नजर

आयोग सचिव ने बताया कि परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रश्न पत्रों की गोपनीयता, सुरक्षित भंडारण और उनके समयबद्ध वितरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। किसी भी प्रकार की अनैतिक गतिविधियों, डमी अभ्यर्थियों के प्रवेश और संदिग्ध तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस के समन्वय से विशेष निगरानी तंत्र विकसित किया गया है। 

अभ्यर्थियों की प्रामाणिकता सुनिश्चित करने हेतु इस बार की उप-निरीक्षक भर्ती परीक्षा में क्यूआर कोड युक्त आधुनिक प्रवेश पत्र, अनिवार्य मूल रंगीन फोटो पहचान पत्र और प्रत्येक केंद्र पर सघन वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे तकनीकी सुरक्षा उपायों को अनिवार्य रूप से लागू किया गया है। 

परीक्षा के दौरान आपराधिक तत्वों के अवांछित प्रयासों की पूर्ण रोकथाम के लिए परीक्षा केंद्र, प्रश्न-पत्रों की सुरक्षा, संदिग्ध व्यक्तियों व आसपास की गतिविधियों पर नजर रखते हुए अन्य व्यवस्थाओं को और सघन करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

100 मीटर के दायरे में स्थित समस्त साइबर कैफे एवं ई-मित्र रहेंगे बंद

परीक्षा केंद्रों की परिधि में पूर्ण अनुशासन बनाए रखने के उद्देश्य से परीक्षा केंद्र के 100 मीटर के दायरे में स्थित साइबर कैफे एवं ई-मित्र केंद्रों को परीक्षा अवधि के दौरान बंद रखा जाएगा। परीक्षा परिसर में किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा। 

आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में गठित विशेष फ्लाइंग स्क्वॉड और पर्यवेक्षी अधिकारी निरंतर केंद्रों का निरीक्षण करेंगे ताकि परीक्षा प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर शिथिलता न रहे। 

संदिग्ध अभ्यर्थियों पर सघन निगरानी

आयोग द्वारा अतिरिक्त महानिदेशक- एसओजी सहित समस्त जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षकों से भर्ती परीक्षा की दिनांक को भर्ती परीक्षाओं से विवर्जित तथा संदिग्ध अभ्यर्थियों पर सघन निगरानी रखने का आग्रह किया गया है ताकि इनमें से कोई भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से भर्ती परीक्षाओं की शुचिता को खंडित करने का प्रयास नहीं कर सके। 

एहतियातन ऐसे व्यक्ति व अभ्यर्थियों से संबंधित रेकार्ड को इनके क्षेत्र के पुलिस थानों की ग्रामवार संधारित अपराध सूची में दर्ज कर भर्ती परीक्षाओं के दौरान इनकी गतिविधियों पर सघन निगरानी रखने हेतु सूचित किया गया है।

लापरवाही बरतने पर होगी तुरंत कार्यवाही

परीक्षा के दृष्टिगत एवं वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए संबंधित जिला प्रशासन व पुलिस तथा परीक्षा संचालन में नियुक्त सभी कार्मिकों को कर्तव्यों का पालन सजगता व सावधानी से करने को कहा गया है। परीक्षा के सुगम संचालन में नियुक्त प्रशासनिक-पुलिस के अधिकारियों को हर स्तर पर दिशा-निर्देशों की पालना करना व करवाया जाना सुनिश्चित करना होगा। 

इनके द्वारा प्रश्न-पत्र सुरक्षित रखने, नियमों की पूर्ण पालना, परीक्षा केंद्रों तक प्रश्न पत्र पहुंचाने तथा परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था संबंधी मॉनिटरिंग पूर्ण सजगता से की जाएगी। राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 2022 के तहत नकल, प्रश्न-पत्र के अवैध कब्जे व प्रकटन आदि मामलों में परीक्षा आयोजन से जुड़े कर्मचारियों के विरूद्ध भी आपराधिक कार्यवाही का प्रावधान है। 

परीक्षा आयोजन से जुड़े कार्मिक परीक्षा अवधि में राजस्थान लोक सेवा आयोग के अधीन प्रतिनियुक्ति पर माने जाते हैं। ऐसे में किसी भी स्तर पर कार्मिकों द्वारा लापरवाही बरते जाने या कर्तव्य भंग की स्थिति सामने आने पर सम्यक कार्यवाही की जाएगी।

केंद्रों व्यवस्थाओं की बनेगी रिपोर्ट

सतर्कता दलों को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि आवंटित  क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों पर नियुक्त केंद्राधीक्षक, वीक्षकों व अन्य कार्मिकों द्वारा परीक्षा आयोजन संबंधी दिशा निर्देशों व सुरक्षा के सभी मानदंडों का पालन किया जा रहा है। 

परीक्षा की निष्पक्षता, गोपनीयता व सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए परीक्षा आयोजन से जुड़े कार्मिकों को भी केंद्र में मोबाइल या अन्य कोई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट के साथ प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। परीक्षा संचालन से जुड़े कार्मिकों द्वारा परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी की पहचान पूरी तरह सुनिश्चित की जाएगी।

किसी भी अभ्यर्थी के पास कोई प्रतिबंधित सामग्री यथा मोबाइल, ब्लूटूथ या अन्य कोई संचार उपकरण न हो इसका विशेषतः ध्यान रखा जाएगा। प्रतिबंधित सामग्री पाए जाने पर तुरंत नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। इसमें किसी भी स्तर पर कोई अनियमितता नजर आने पर सतर्कता दलों द्वारा अपनी रिपोर्ट में स्पष्ट उल्लेखित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed