सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Billiards Tournament Begins; Manoj Singh Wins Opening Match

Meerut News: बिलियर्ड्स टूर्नामेंट शुरू, मनोज सिंह ने उद्घाटन मुकाबला जीता

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Billiards Tournament Begins; Manoj Singh Wins Opening Match
विज्ञापन
मेरठ। अलेक्जेंडर एथलेटिक क्लब की ओर से शुक्रवार को क्लब में बिलियर्ड्स टूर्नामेंट की शुरुआत हुई। इसका उद्घाटन वरिष्ठ खिलाड़ी सुरेश चंद जैन ने किया। मनोज सिंह ने उद्घाटन मुकाबला जीतकर अगले दौर के लिए क्वालिफाई किया।
Trending Videos

इस दौरान खेले गए पहले मुकाबले में मनोज सिंह ने 58-62, 56-04, 50-17 के स्कोर से खालिद रजा को हराया। इस मैच में उनका 37 का ब्रेक भी शामिल रहा। दूसरे मैच में स्पर्श रस्तोगी ने अमन माहेश्वरी को 55-12 और 56-09 से हराया। स्पर्श ने 43 का ब्रेक भी लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे मैच में मोहम्मद दानिश ने वेदांत को 72-41, 66-27 का स्कोर कर हराया। इसके बाद विकास यादव ने हम्माद को 53-20, 47-50, 60-38 के स्कोर से हराया। मुरब्बा पहलवान ने अदनान को 56-16 और 67-33 के स्कोर से हराया। शिवांक बंसल ने अक्षय जैन को 33-43, 43-37, 50-06 के स्कोर से मात दी।
शहजाद ने शिवम को 59-11, 48-18 के स्कोर से हराया। शिबू गौतम ने अल्यास को 30-48, 51-25, 53-46 के स्कोर से पराजित किया। इन खिलाड़ियों ने अपने मैच जीतकर अगले दौर के लिए क्वालिफाई किया। इस मौके पर संजय गर्ग, अमन अग्रवाल, अशोक सचदेवा, आनंद अरोरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed