सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP: Dead bodies of a couple and two children found in the house in Muzaffarnagar, husband was hanged

UP: मुजफ्फरनगर में घर में मिले दंपती व दो बच्चों के शव, फंदे पर लटका था पति, पत्नी फर्श पर, बिस्तर पर थे मासूम

अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: Mohd Mustakim Updated Tue, 31 Mar 2026 02:23 PM IST
विज्ञापन
सार

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के सरवट में पेंटर का काम करने वाले इरशाद, उसकी पत्नी नूरीन, दो साल का बेटा आहिल और एक माह की बेटी अक्शा के शव पड़े मिले। पुलिस हत्याकांड या आत्महत्या के पहलू पर जांच कर रही है।

UP: Dead bodies of a couple and two children found in the house in Muzaffarnagar, husband was hanged
इरशाद और दो बच्चों के फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सरवट इलाके में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के चार सदस्यों के शव घर में मिले। एक कमरे में पत्नी और दो बच्चों के शव थे, तो वहीं पति का शव फंदे पर लटका हुआ मिला। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।
Trending Videos

 

UP: Dead bodies of a couple and two children found in the house in Muzaffarnagar, husband was hanged
वारदात के बाद जांच के लिए पहुंंचे एसएसपी और अन्य पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
स्थानीय पुलिस के अनुसार, सरवट निवासी इरशाद (32) पेंटर का काम करता था। मंगलवार सुबह उसका परिवार सोकर नहीं उठा और न ही उनके मकान का दरवाजा खुला। इरशाद के भाई नौशाद ने जब आकर देखा तो कमरे का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत आसपास के लोगों और पुलिस को सूचित किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

UP: Dead bodies of a couple and two children found in the house in Muzaffarnagar, husband was hanged
घटना का पता चलते ही मोहल्ले में लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
मौके पर पहुंची पुलिस ने जब कमरे में प्रवेश किया तो इरशाद का शव फंदे पर लटका हुआ मिला। वहीं, उसकी पत्नी नूरीन (28) फर्श पर मृत अवस्था में पड़ी थी। घर के दो छोटे बच्चे, दो साल का बेटा आहिल और एक माह की बेटी अक्शा भी बिस्तर पर मृत पाए गए।

ये भी देखें...UP: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे और गागलहेड़ी-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर आज से सफर महंगा, ढाई गुना तक बढ़ा टैक्स
 

प्रशासनिक कार्रवाई और जांच
सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संजय कुमार वर्मा तत्काल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों से पूरी जानकारी प्राप्त की। इसके बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल, इस घटना को आत्महत्या या हत्या के किस श्रेणी में रखा जाए, यह स्पष्ट नहीं है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर गहन जांच-पड़ताल कर रही है। प्रारंभिक जांच में कुछ भी स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन पुलिस हर संभव सुराग जुटाने का प्रयास कर रही है।
 

आशंकाएं और अनिश्चितता
इस सामूहिक मृत्यु के पीछे के कारणों को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या किसी अन्य घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। पुलिस ने पड़ोसियों और रिश्तेदारों से भी पूछताछ शुरू कर दी है ताकि घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके।

ये बोले एसएसपी
एसएसपी संजय कुमार वर्मा का कहना है कि एक दिन पहले घर में ईदी के रुपयों को लेकर विवाद हुआ था। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि इरशाद ने अपनी पत्नी व दोनों बच्चों की हत्या की, उसके बाद खुद फंदे पर लटककर जान दे दी। मगर पुख्ता तौर पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। फिलहाल पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों एंगल पर जांच कर रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed