{"_id":"69c68425766852358b04070c","slug":"engineer-admitted-in-drug-de-addiction-centre-kills-youth-for-abusing-him-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-129652-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: गाली देने पर नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती इंजीनियर ने युवक को चाकू से गोदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: गाली देने पर नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती इंजीनियर ने युवक को चाकू से गोदा, मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
-अलीपुर के हिरंकी गांव स्थित नशा मुक्ति केंद्र की घटना, कुछ दिन पहले हुआ था झगड़ा
-पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, नौ माह पहले इलाज के लिए परिवार वालों ने उसे भर्ती कराया था
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अलीपुर स्थित नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती एक इंजीनियर ने गाली देने पर एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त बुराड़ी निवासी 22 साल के अरुण कुमार के रूप में हुई है। उसे नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था। पुलिस ने मौके से आरोपी त्रिनगर निवासी 27 साल के अरुण जोशी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चाकू बरामद किया है।
बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात अलीपुर थाना पुलिस को हिरंकी गांव के कश्मीरी कॉलोनी के किरणदीप फाउंडेशन नाम के एक नशा मुक्ति केंद्र में चाकूबाजी की सूचना मिली। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। परिसर में खून बिखरा हुआ पाया। जांच से पता चला कि चाकूबाजी की घटना में घायल युवक को पहले ही बुराड़ी अस्पताल ले जाया जा चुका है। पुलिस टीम अस्पताल पहुंची, जहां घायल व्यक्ति को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। मृतक की शिनाख्त बुराड़ी के सत्य विहार निवासी अरुण कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने मामले की छानबीन के बाद नशा मुक्ति केंद्र में मौजूद आरोपी अरुण जोशी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चाकू बरामद कर लिया। पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि कुछ दिन पहले उन दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। झगड़े के दौरान मृतक ने उसे गाली दी थी। जिसका बदला लेने के लिए उसने यह कदम उठाया।
Trending Videos