RRB MI Answer Key 2026: रेलवे मिनिस्ट्रियल भर्ती की आंसर-की जारी, आज रात इतने बजे से दर्ज करा सकेंगे आपत्ति
RRB MI Answer Key 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड ने मिनिस्ट्रियल एंड आइसोलेटेड कैटेगरी भर्ती 2026 की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। अभ्यर्थी 7 अगस्त 2026 रात 11:55 बजे तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आंसर-की के जरिए उम्मीदवार अपने संभावित अंक भी निकाल सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
RRB MI Answer Key 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड ने मिनिस्ट्रियल एंड आइसोलेटेड कैटेगरी (CEN 08/2025) भर्ती परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने 14 और 15 जुलाई 2026 को आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में हिस्सा लिया था, वे अब अपनी उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकेंगे।
उम्मीदवार आज रात 12 बजे से आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकेंगे। इसकी मदद से आप अपने उत्तरों का मिलान कर संभावित अंक भी निकाल सकते हैं। यदि किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति है तो 7 अगस्त 2026 रात 11:55 बजे तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है।
312 पदों के लिए हुई थी परीक्षा
रेलवे भर्ती बोर्ड ने CEN 08/2025 के तहत 312 पदों पर भर्ती के लिए 14 और 15 जुलाई 2026 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सीबीटी आयोजित किया था। परीक्षा के बाद अब प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी गई है।
भर्ती से जुड़ी जरूरी तिथियां
| कार्यक्रम | तिथि |
|---|---|
| सीबीटी परीक्षा | 14 और 15 जुलाई 2026 |
| प्रोविजनल आंसर-की जारी | 31 जुलाई 2026 |
| आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि | 7 अगस्त 2026 (रात 11:55 बजे) |
| फाइनल आंसर-की और रिजल्ट | बाद में घोषित होगा |
7 अगस्त तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति
यदि उम्मीदवार को किसी उत्तर पर संदेह है, तो वे 7 अगस्त 2026 रात 11:55 बजे तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। रेलवे भर्ती बोर्ड आपत्तियों की जांच के बाद फाइनल आंसर-की जारी करेगा। इसी के आधार पर परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा।
ऐसे निकालें अपने संभावित अंक
उम्मीदवार आंसर-की की मदद से अपना अनुमानित स्कोर निकाल सकते हैं।
- कुल प्रश्न: 100
- कुल अंक: 100
- प्रत्येक सही उत्तर: +1 अंक
- प्रत्येक गलत उत्तर: 1/3 अंक की निगेटिव मार्किंग
- बिना उत्तर वाले प्रश्न: 0 अंक
संभावित अंक निकालने का सूत्र:
कुल अंक = सही उत्तर × 1 – गलत उत्तर × 0.33
उत्तर कुंजी कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें-
- अपने क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट या rrbapply.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर CEN 08/2025 – Ministerial & Isolated Categories Answer Key 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि दर्ज करके लॉगिन करें।
- स्क्रीन पर आंसर-की और आपकी रिस्पॉन्स शीट दिखाई देगी।
- पीडीएफ डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।