फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UP Police Constable 2025 Final Answer Key and Result Released: Direct Link to Download PDF Here

UP Police Constable: यूपी कांस्टेबल की फाइनल आंसर-की जारी, चेक करने के लिए सीधा लिंक ये रहा, अभी करें डाउनलोड

Fri, 31 Jul 2026 03:06 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Fri, 31 Jul 2026 03:06 PM IST
सार

UP Police Constable Final Answer Key: यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने कांस्टेबल भर्ती 2025 की फाइनल आंसर-की जारी कर दी है। अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट से अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड ने आपत्तियों के निस्तारण के बाद फाइनल आंसर-की जारी की है। इसके साथ ही बोर्ड ने लिखित परीक्षा का परिणाम भी घोषित कर दिया है।
 

विज्ञापन
UP Police Constable 2025 Final Answer Key and Result Released: Direct Link to Download PDF Here
UP Police Constable Final Answer Key - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

UP Police Constable Final Answer Key and Result: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने कांस्टेबल सिविल पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की फाइनल आंसर-की जारी कर दी है। बोर्ड ने लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित करने के साथ ही अंतिम उत्तर कुंजी भी अपनी आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर उपलब्ध करा दी है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब वेबसाइट पर जाकर अपनी परीक्षा की फाइनल आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


बोर्ड ने बताया कि अंतिम उत्तर कुंजी उम्मीदवारों द्वारा दर्ज कराई गई आपत्तियों की जांच के बाद जारी की गई है। सभी आपत्तियों की विषय विशेषज्ञों से समीक्षा कराई गई, जिसके बाद सही उत्तरों के आधार पर अंतिम आंसर-की तैयार की गई।

विज्ञापन

यूपी पुलिस कांस्टेबल का एग्जाम कब हुआ था?

  • यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा 8, 9 और 10 जून 2026 को कुल छह पालियों में आयोजित की गई थी।
  • परीक्षा खत्म होने के बाद प्रोविजनल आंसर-की जारी की गई थी और अभ्यर्थियों से निर्धारित समय के भीतर आपत्तियां मांगी गई थीं।
  • अब उन सभी आपत्तियों के निस्तारण के बाद बोर्ड ने फाइनल आंसर-की जारी कर दी है।
  • इसी अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर भर्ती परीक्षा का परिणाम तैयार किया गया है।

यह भी पढ़ें: यूपी पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट जारी, लिखित परीक्षा में 76184 अभ्यर्थी सफल, कितनी गई कटऑफ?

ऐसे डाउनलोड करें फाइनल आंसर-की

अभ्यर्थी नीचे दिए गए आसान स्टेप्स की मदद से फाइनल आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।

  • UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर UP Police Constable Final Answer Key 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • संबंधित पीडीएफ स्क्रीन पर खुल जाएगी।
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

या फिर इस सीधे लिंक पर क्लिक करके भी अभ्यर्थी उत्तर कुंजी डाउनलोड वाले पेज पर जा सकते हैं।

विज्ञापन

फाइनल आंसर-की क्यों है जरूरी?

फाइनल आंसर-की जारी होने के बाद अभ्यर्थी यह देख सकते हैं कि बोर्ड ने किन उत्तरों को अंतिम रूप से सही माना है। इससे उम्मीदवार अपने प्रदर्शन का सही आकलन कर सकते हैं। यही उत्तर कुंजी अंतिम परिणाम तैयार करने का आधार भी बनी है।

रिजल्ट भी हो चुका है जारी

भर्ती बोर्ड ने फाइनल आंसर-की के साथ कांस्टेबल भर्ती 2025 का परिणाम भी घोषित कर दिया है। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अब दस्तावेज सत्यापन (DV) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) के लिए बुलाया जाएगा। भर्ती बोर्ड के अनुसार, डीवी और पीएसटी की प्रक्रिया 17 अगस्त 2026 से शुरू होने का प्रस्ताव है। इसकी विस्तृत जानकारी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

बोर्ड ने कुल 76,184 अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन (DV) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) के लिए शॉर्टलिस्ट किया है। भर्ती बोर्ड के अनुसार, यह संख्या विज्ञापित रिक्तियों की तुलना में लगभग 2.33 गुना है। जिन अभ्यर्थियों ने अपनी श्रेणी के कटऑफ अंक प्राप्त किए हैं, उन्हें भी अगले चरण के लिए शामिल किया गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed