फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   UP Anganwadi Recruitment 2026: 317 Vacancies Announced in Hapur, Women Can Apply Till August 18

UP Anganwadi Bharti: यूपी के हापुड़ आंगनवाड़ी में निकली 317 पदों पर भर्ती, महीलाएं इस तारीख तक करें आवेदन

Fri, 31 Jul 2026 02:33 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Fri, 31 Jul 2026 02:33 PM IST
सार

UP Anganwadi Bharti 2026: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के 317 पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए 18 से 35 वर्ष आयु की पात्र महिला उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 18 अगस्त 2026 तक अपना फॉर्म जमा कर सकती हैं।

विज्ञापन
UP Anganwadi Recruitment 2026: 317 Vacancies Announced in Hapur, Women Can Apply Till August 18
UP Anganwadi Recruitment 2026 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

Hapur Anganwadi Recruitment 2026: हापुड़ जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी सहायिका के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 317 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिनमें 120 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और 197 आंगनवाड़ी सहायिका के पद शामिल हैं। इच्छुक और पात्र महिला उम्मीदवार निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर सकती हैं।

विज्ञापन

क्या है आवेदन के नियम?

हापुड़ आंगनवाड़ी भर्ती 2026 के लिए केवल महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकती हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पद के लिए 12वीं (इंटरमीडिएट) पास होना जरूरी है, जबकि आंगनवाड़ी सहायिका पद के लिए योग्यता सरकार के निर्धारित नियमों के अनुसार होगी।

विज्ञापन

क्या है अंतिम तिथि?

आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 18 अगस्त 2026 (रात 12 बजे तक) निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन पूरा कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के लिए पद 

बाल विकास परियोजना ग्रामीण/शहरी कुल पद अनारक्षित (UR) अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) अनुसूचित जाति (SC)
गढ़मुक्तेश्वर ग्रामीण 43 30 09 04
सिम्भावली ग्रामीण 17 10 03 04
धौलाना ग्रामीण 14 05 06 03
हापुड़ ग्रामीण 46 18 16 12
योग - 120 63 34 23

आंगनवाड़ी सहायिका के लिए पद

बाल विकास परियोजना ग्रामीण/शहरी कुल पद अनारक्षित (UR) अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) अनुसूचित जाति (SC)
गढ़मुक्तेश्वर ग्रामीण 69 30 20 19
सिम्भावली ग्रामीण 33 19 07 07
धौलाना ग्रामीण 25 12 08 05
हापुड़ ग्रामीण 70 34 18 18
योग - 197 95 53 49

कैसे करें आवेदन?

  • आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाएं।
  • होमपेज पर हापुड़ आंगनवाड़ी भर्ती 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  • नए उम्मीदवार पहले पंजीकरण (Registration) करें।
  • लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • भरी गई जानकारी को एक बार अच्छी तरह जांच लें।
  • आवेदन फॉर्म सबमिट करें।
  • भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट या PDF सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed