फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UP Police Constable Result 2025 Declared: 76,184 Shortlisted for DV/PST, Cut Off and Next Schedule Released

UP Police Result: यूपी पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट जारी, लिखित परीक्षा में 76184 अभ्यर्थी सफल, कितनी गई कटऑफ?

Fri, 31 Jul 2026 02:35 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Fri, 31 Jul 2026 02:35 PM IST
सार

UP Police Constable 2025 Result: यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने कांस्टेबल भर्ती 2025 लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। 76,184 अभ्यर्थियों को डीवी और पीएसटी के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। डीवी/पीएसटी 17 अगस्त से प्रस्तावित है, जबकि पीईटी सितंबर 2026 में आयोजित होगी।
 

विज्ञापन
UP Police Constable Result 2025 Declared: 76,184 Shortlisted for DV/PST, Cut Off and Next Schedule Released
UP Police Constable 2025 Result - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

UP Police Constable Result 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने कांस्टेबल सिविल पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में सफल अभ्यर्थी अब भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण यानी दस्तावेज सत्यापन (DV) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) में शामिल होंगे। बोर्ड ने बताया कि लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की सूची आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर उपलब्ध करा दी गई है।

विज्ञापन


इसके साथ ही दस्तावेज सत्यापन (DV) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) के लिए श्रेणीवार कटऑफ भी जारी कर दी गई है। डीवी/पीएसटी 17 अगस्त 2026 से प्रस्तावित है। अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट पर कटऑफ और अपने सामान्यीकृत अंक देख सकते हैं।

विज्ञापन

76,184 अभ्यर्थी अगले चरण के लिए चयनित

  • बोर्ड ने कुल 76,184 अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन (DV) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) के लिए शॉर्टलिस्ट किया है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • भर्ती बोर्ड के अनुसार, यह संख्या विज्ञापित रिक्तियों की तुलना में लगभग 2.33 गुना है।
  • जिन अभ्यर्थियों ने अपनी श्रेणी के कटऑफ अंक प्राप्त किए हैं, उन्हें भी अगले चरण के लिए शामिल किया गया है।
     

यूपी पुलिस कांस्टेबल की कटऑफ कितनी गई?

श्रेणी सामान्य कटऑफ महिला कटऑफ
अनारक्षित (UR) 258.03661 255.84346
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 247.93434 247.35926
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) 251.63020 249.27083
अनुसूचित जाति (SC) 239.34407 236.31995
अनुसूचित जनजाति (ST) 220.10639 211.47988

 


यह भी पढ़ें: यूपी कांस्टेबल की फाइनल आंसर-की जारी, चेक करने के लिए सीधा लिंक ये रहा
 

लिखित परीक्षा में न्यूनतम क्वालिफाइंग अंक

श्रेणी न्यूनतम अंक
अनारक्षित (UR) 30%
EWS / OBC 25%
SC / ST 20%

रिजल्ट में क्या स्टेटस दिखेगा?

लॉगिन करने के बाद अभ्यर्थियों को इनमें से कोई एक स्टेटस दिखाई देगा:
  • DV/PST के लिए चयनित
  • कटऑफ से कम अंक होने के कारण चयनित नहीं
  • लिखित परीक्षा में न्यूनतम अंक प्राप्त नहीं किए
  • लिखित परीक्षा में अनुपस्थित

डीवी और पीएसटी कब से होगी?

बोर्ड के अनुसार, दस्तावेज सत्यापन (DV) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) की प्रक्रिया 17 अगस्त 2026 से शुरू करने का प्रस्ताव है। परीक्षा केंद्र, तिथि और समय की विस्तृत जानकारी जल्द ही यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

यूपी पुलिस का फिजिकल कब होगा?

दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण में सफल अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) सितंबर 2026 में प्रस्तावित है। इसकी विस्तृत समय-सारिणी अलग से जारी की जाएगी।

कब हुई थी लिखित परीक्षा?

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा 8, 9 और 10 जून 2026 को कुल छह पालियों में आयोजित की गई थी। परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों से उत्तर कुंजी पर आपत्तियां मांगी गईं।

विशेषज्ञों द्वारा सभी आपत्तियों की जांच के बाद अंतिम उत्तर कुंजी तैयार की गई और उसी के आधार पर परिणाम घोषित किया गया। चूंकि परीक्षा कई पालियों में हुई थी, इसलिए सभी अभ्यर्थियों के अंकों का नॉर्मलाइजेशन भी किया गया।

UP Police Constable 2025 Result - Notice PDF

ऐसे देखें अपना रिजल्ट

अभ्यर्थी नीचे दिए गए आसान स्टेप्स की मदद से अपना परिणाम देख सकते हैं।

  • यूपीपीआरपीबी की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
  • रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर अपना परिणाम देखें।
  • भविष्य के लिए उसका प्रिंट या पीडीएफ सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed