फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   DSSSB PGT Maths Result 2026 Released: Marks Out, Candidates Shortlisted for E-Dossier

DSSSB PGT Maths Result: पीजीटी गणित पदों के लिए 2735 उम्मीदवारों के अंक जारी, जानें श्रेणीवार कट-ऑफ

Fri, 31 Jul 2026 04:58 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Fri, 31 Jul 2026 04:58 PM IST
सार

DSSSB PGT Maths Result 2026 OUT: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने पीजीटी गणित (पुरुष एवं महिला) भर्ती परीक्षा के लिए 2735 उम्मीदवारों के अंक जारी कर दिए हैं। बोर्ड ने ई-डोजियर के लिए शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों की सूची और श्रेणीवार कट-ऑफ अंक भी जारी किए हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन करके अपने अंक देख सकते हैं।

विज्ञापन
DSSSB PGT Maths Result 2026 Released: Marks Out, Candidates Shortlisted for E-Dossier
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

DSSSB: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने शिक्षा निदेशालय (DoE) में पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) गणित पुरुष और महिला पदों की भर्ती परीक्षा के अंक जारी कर दिए हैं। बोर्ड ने कुल 31 रिक्तियों पर भर्ती के लिए 12 और 13 अप्रैल 2026 को टियर-I ऑनलाइन लिखित परीक्षा आयोजित की थी। 

विज्ञापन


उम्मीदवार अपने अंक देखने के लिए DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर OARS मॉड्यूल में लॉगिन कर सकते हैं। बोर्ड ने इसके साथ ही योग्य उम्मीदवारों से ई-डोजियर भी मांगे हैं।

विज्ञापन

2735 उम्मीदवारों के अंक जारी

पीजीटी (गणित) पुरुष और महिला पदों पर भर्ती के लिए टियर-1 ऑनलाइन लिखित परीक्षा 12 और 13 अप्रैल 2026 को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में शामिल हुए 2735 उम्मीदवारों के अंक DSSSB ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। उम्मीदवार OARS मॉड्यूल में लॉगिन करके अपने प्राप्तांक देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ई-डोजियर के लिए उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट

DSSSB ने बताया कि उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम पासिंग अंक केवल सेक्शन-II (विषय से जुड़े प्रश्नों) में लागू होंगे। सेक्शन-I में पास होने के लिए कोई न्यूनतम अंक तय नहीं किए गए हैं। हालांकि, अंतिम मेरिट सूची बनाते समय दोनों सेक्शन के कुल अंक जोड़े जाएंगे। जिन उम्मीदवारों ने तय कट-ऑफ या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं, उन्हें फिलहाल ई-डोजियर अपलोड करने के लिए चुना गया है। यह चयन उम्मीदवारों की पात्रता और आवेदन में दी गई जानकारी के सत्यापन के बाद ही अंतिम माना जाएगा।

ई-डोजियर के लिए शॉर्टलिस्ट उम्मीदवार

श्रेणी शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों की संख्या
UR 29 (पुरुष-24, महिला-05)
EWS 12 (पुरुष-12)
OBC 31 (पुरुष-18, महिला-13)
SC 13 (पुरुष-08, महिला-05)
ST 12 (महिला-12)

श्रेणीवार कट-ऑफ अंक (300 में से)

श्रेणी पुरुष कट-ऑफ महिला कट-ऑफ
UR 216.50 223.02
EWS 202.90 -
OBC 151.99 169.29
SC 180.60 174.33
ST - 153.51

समय पर विकल्प नहीं चुना तो चयन से बाहर होंगे उम्मीदवार

DSSSB ने स्पष्ट किया है कि उम्मीदवारों को कम से कम एक पद की प्राथमिकता (Preference) जरूर चुननी होगी। जो उम्मीदवार निर्धारित समय के भीतर अपनी प्राथमिकताएं जमा नहीं करेंगे, उन्हें अंतिम चयन प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा और बाद में प्राथमिकता भरने का दूसरा मौका भी नहीं मिलेगा।

साथ ही, ई-डोजियर प्रक्रिया के दौरान एक बार कन्फर्म की गई प्राथमिकता को अंतिम माना जाएगा। इसके बाद किसी भी परिस्थिति में उसमें बदलाव की अनुमति नहीं होगी, इसलिए उम्मीदवारों को प्राथमिकता चुनते समय सावधानी बरतनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed