UP Anganwadi Bharti: यूपी के हापुड़ आंगनवाड़ी में निकली 317 पदों पर भर्ती, महीलाएं इस तारीख तक करें आवेदन
UP Anganwadi Bharti 2026: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के 317 पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए 18 से 35 वर्ष आयु की पात्र महिला उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 18 अगस्त 2026 तक अपना फॉर्म जमा कर सकती हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Hapur Anganwadi Recruitment 2026: हापुड़ जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी सहायिका के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 317 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिनमें 120 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और 197 आंगनवाड़ी सहायिका के पद शामिल हैं। इच्छुक और पात्र महिला उम्मीदवार निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर सकती हैं।
क्या है आवेदन के नियम?
हापुड़ आंगनवाड़ी भर्ती 2026 के लिए केवल महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकती हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पद के लिए 12वीं (इंटरमीडिएट) पास होना जरूरी है, जबकि आंगनवाड़ी सहायिका पद के लिए योग्यता सरकार के निर्धारित नियमों के अनुसार होगी।
क्या है अंतिम तिथि?
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 18 अगस्त 2026 (रात 12 बजे तक) निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन पूरा कर लें।
आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के लिए पद
| बाल विकास परियोजना | ग्रामीण/शहरी | कुल पद | अनारक्षित (UR) | अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | अनुसूचित जाति (SC) |
|---|---|---|---|---|---|
| गढ़मुक्तेश्वर | ग्रामीण | 43 | 30 | 09 | 04 |
| सिम्भावली | ग्रामीण | 17 | 10 | 03 | 04 |
| धौलाना | ग्रामीण | 14 | 05 | 06 | 03 |
| हापुड़ | ग्रामीण | 46 | 18 | 16 | 12 |
| योग | - | 120 | 63 | 34 | 23 |
आंगनवाड़ी सहायिका के लिए पद
| बाल विकास परियोजना | ग्रामीण/शहरी | कुल पद | अनारक्षित (UR) | अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | अनुसूचित जाति (SC) |
|---|---|---|---|---|---|
| गढ़मुक्तेश्वर | ग्रामीण | 69 | 30 | 20 | 19 |
| सिम्भावली | ग्रामीण | 33 | 19 | 07 | 07 |
| धौलाना | ग्रामीण | 25 | 12 | 08 | 05 |
| हापुड़ | ग्रामीण | 70 | 34 | 18 | 18 |
| योग | - | 197 | 95 | 53 | 49 |
कैसे करें आवेदन?
- आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाएं।
- होमपेज पर हापुड़ आंगनवाड़ी भर्ती 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
- नए उम्मीदवार पहले पंजीकरण (Registration) करें।
- लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- भरी गई जानकारी को एक बार अच्छी तरह जांच लें।
- आवेदन फॉर्म सबमिट करें।
- भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट या PDF सुरक्षित रख लें।