फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Women to Join Kanwar Yatra in Agra, Carrying Holy Ganga Water and Chanting Bam Bam Bhole

ये महिलाएं भी उठाएंगी कांवड़: हरिद्वार से गंगाजल लेकर पैदल आएंगी, राजेश्वर मंदिर में करेंगी जलाभिषेक

Sat, 01 Aug 2026 09:26 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 01 Aug 2026 09:26 AM IST
सार

महिलाओं ने परिवार के आरोग्य, सुख-समृद्धि और अपनी मनोकामना पूरी होने के लिए कांवड़ यात्रा का संकल्प लिया है। आधुनिकता के साथ संस्कृति से जुड़ने की इच्छा लेकर वे कांवड़ मार्ग पर ‘बम-बम भोले’ के जयकारों के बीच पैदल यात्रा करेंगी।

विज्ञापन
Women to Join Kanwar Yatra in Agra, Carrying Holy Ganga Water and Chanting Bam Bam Bhole
ये महिलाएं भी उठाएंगी कांवड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सावन के पवित्र महीने में महिलाएं भी अपने कंधों पर गंगाजल से भरी कांवड़ और बम-बम भोले के जयकारों के साथ पैदल यात्रा पर निकलेंगी। परिवार की सुख-समृद्धि और आरोग्य की मनोकामना के साथ जल उठाने का यह संकल्प कांवड़ मार्गों पर आकर्षण और श्रद्धा का केंद्र बनेगा।
विज्ञापन


देखने लायक होगा उत्साह
 बिचपुरी की रहने वाली निशा उप्रेती कहती हैं कि जब महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं तो आस्था के इस कठिन पथ पर भी पीछे क्यों रहें? कांवड़ मार्गों पर बहनों का उत्साह देखने लायक होगा। 
विज्ञापन



महादेव का जलाभिषेक करूंगी
राजपुर चुंगी की रहने वाली रेखा गोस्वामी ने बताया कि कई वर्षों से पुरुषों को कांवड़ लाते देखती थी। इस बार मैंने भी परिवार की सुख-समृद्धि के लिए यह संकल्प लिया है। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लाकर राज राजेश्वर मंदिर में महादेव का जलाभिषेक करूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्कृति से जुड़ना जरूरी
राजीव नगर निवासी पूजा गोस्वामी ने कहा कि आधुनिकता के साथ अपनी संस्कृति से जुड़े रहना जरूरी है। मेरी लंबे समय से इच्छा थी कि पैदल कांवड़ लाकर राजेश्वर मंदिर में भगवान शिव को जल अर्पित करूं। इस बार महादेव की कृपा से यह यात्रा बिना रुकावट पूरी करूंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed