RSSB VDO Result 2025: राजस्थान वीडीओ भर्ती का परिणाम जारी, जानें डाउनलोड करने का तरीका और आगे की प्रक्रिया
RSSB VDO Result 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने ग्राम विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा 2 नवंबर 2025 को हुई थी, जिसमें 5.12 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। चयनित उम्मीदवारों को अब दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।
विस्तार
RSSB Rajasthan VDO Result 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने ग्राम विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा का परिणाम (RSSB VDO Result 2025) घोषित कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था और लंबे समय से परिणाम का इंतजार कर रहे थे, वे अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा का परिणाम पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध कराया गया है। गौरतलब है कि यह परीक्षा 2 नवंबर, 2025 को आयोजित की गई थी।
रिजल्ट जारी होने के बाद आगे की प्रक्रिया
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा वीडीओ परीक्षा का परिणाम जारी किए जाने के साथ ही चयन प्रक्रिया का अगला चरण शुरू हो गया है। इस परीक्षा में सफल घोषित किए गए उम्मीदवारों को अब दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) के लिए बुलाया जाएगा।
दस्तावेज जांच पूरी होने के बाद बोर्ड द्वारा अंतिम चयन सूची यानी फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। जानकारी के मुताबिक, इस भर्ती परीक्षा में करीब 5.12 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। परीक्षा का आयोजन 2 नवंबर, 2025 को हुआ था और इसके माध्यम से कुल 850 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।
12 नवंबर को जारी हुई थी प्रोविजनल आंसर-की
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा के लिए प्रोविजनल उत्तर कुंजी 12 नवंबर, 2025 को जारी की थी। बोर्ड ने उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने का अवसर भी प्रदान किया था। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी ताजा और आधिकारिक जानकारी के लिए नियमित रूप से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें।
RSSB VDO Result 2025: ऐसे करें डाउनलोड
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं-
- सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध Candidate Corner सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद RSSB VDO Result 2025 के लिंक को चुनें।
- लिंक पर क्लिक करते ही रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में स्क्रीन पर खुल जाएगा।
- भविष्य के संदर्भ के लिए रिजल्ट का प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें।