सब्सक्राइब करें

सरकारी नौकरी 2021: 4 नौकरियां जहां आप अगले महीने तक कर सकते हैं आवेदन

जॉब डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 23 Jun 2021 10:59 AM IST
विज्ञापन
Sarkari Naukri 4 Jobs where you can apply till next month
जॉब्स - फोटो : Social Media

अगर आप सरकारी नौकरियां खोज रहे हैं, तो हम आपको विभिन्न राज्यों के विभिन्न विभागों में निकली चार नौकरियों के बारे में बता रहे हैं। इन नौकरियों के लिए आप अगले महीने यानी कि जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। ये नौकरियां पुलिस कांस्टेबल, एसआई से लेकर भारतीय रेलवे में विभिन्न पदों की हैं । जिनके लिए योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।



ओडिशा पुलिस में 477 सब इंस्पेक्टर के पद
ओडिशा पुलिस एसआई भर्ती 2021 के लिए आवेदन की प्रक्रिया  शुरू हो चुकी है। कुल रिक्तियां 477 हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए odishapolice.gov के जरिए इन नौकरियों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 15 जुलाई है। भर्ती परीक्षा की टेंटेटिव तारीख 6 अगस्त से लेकर 16 अगस्त के बीच है। इन रिक्तियों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री उत्तीर्ण होना चाहिए।

उनकी उम्र 21 वर्ष से कम और 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। ओडिशा पुलिस एसआई भर्ती 2021 के लिए अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के जरिए होगा। यह लिखित परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी। 

Trending Videos
Sarkari Naukri 4 Jobs where you can apply till next month
पंजाब पुलिस - फोटो : file photo

पंजाब पुलिस में 4 हजार से ज्यादा कांस्टेबल भर्तियां
पंजाब पुलिस भर्ती 2021 के लिए 4 हजार से ज्यादा कांस्टेबल भर्तियों की घोषणा की गई है।  मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कुल 4362 कांस्टेबल भर्तियों की घोषणा की है। कुल रिक्तियों में 33 फीसदी भर्तियां महिलाओं की होगी। पंजाब पुलिस भर्ती 2021 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जुलाई में होगी। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 जुलाई से शुरू होगी। लिखित परीक्षा 25 और 26 सितंबर को होगी। इन रिक्तियों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त बोर्ड से बारहवीं का सर्टिफिकेट होना चाहिए। इन रिक्तियों के लिए अभी आवेदन की आखिरी तारीख जारी नहीं की गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sarkari Naukri 4 Jobs where you can apply till next month
हरियाणा पुलिस भर्ती - फोटो : demo pic

हरियाणा पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्तियों के लिए 2 जुलाई तक आवेदन का मौका
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ने सब इंस्पेक्टर पदों के लिए 465 रिक्तियां निकाली हैं। जिनके लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है और  आवेदन की आखिरी तारीख 2 जुलाई है। इन नौकरियों के लिए 21 साल से लेकर 27 साल तक के युवा आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in के जरिए इन नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।  इन रिक्तियों में  400 पद पुरुष और 65 महिला सब इंस्पेक्टर के लिए है।

पुरुष पदों के लिए लंबाई 170 सेंटीमीटर और 83 सेंटीमीटर छाती की शर्त रहेगी। वहीं, आरक्षित वर्ग के लिए लंबाई 168 और छाती 81 सेंटीमीटर वाले पात्र होंगे। महिला पदों के लिए लंबाई 158 व रिजर्व के लिए 156 सेंटीमीटर रखी है। 

Sarkari Naukri 4 Jobs where you can apply till next month
भारतीय रेलवे (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

भारतीय रेलवे की नौकरियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 24 जून
भारतीय रेलवे ने वेस्टर्न रेलवे के तहत अपरेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार रेलवेे की आधिकारिक वेबसाइट rrc-wr.com पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 मई से ही शुरू हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तिथि 24 जून शाम पांच बजे है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कारपेंटर, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, पेंटर, पाइप फिटर, प्लंबर, ड्राफ्ट्समैन, पासा, वेल्डर, डीजल मैकेनिक, रेफ्रिजरेटर एसी मैकेनिक आदि के 3591 पदों को भरा जाएगा। इन नौकरियों के लिए 15 से लेकर 24 साल तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed