राजस्थान सरकार ने राजस्थान में पुलिस उपनिरीक्षक यानी सब इंस्पेक्टर (एसआई) के पदों के लिए एक बार बंपर भर्ती निकाली थीं। इन भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया पुन: शुरू करने के साथ ही राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से परीक्षा की तिथि भी घोषित कर दी है। परीक्षाओं में लगभग 75 हजार उम्मीदवार भाग लेंगे।
बंपर नौकरियां : राजस्थान पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित, अभी भी है आवेदन का मौका
राजस्थान सरकार ने राजस्थान में पुलिस उपनिरीक्षक यानी सब इंस्पेक्टर (एसआई) के पदों के लिए एक बार बंपर भर्ती निकाली थीं। इन भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया पुन: शुरू करने के साथ ही राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से परीक्षा की तिथि भी घोषित कर दी है। परीक्षाओं में लगभग 75 हजार उम्मीदवार भाग लेंगे।
पदों का विवरण
सब इंस्पेक्टर एपी – 746 पद
पदनाम
क्षेत्र
सामान्य
ईडब्ल्यूएस
ओबीसी
एससी
एसटी
एमबीसी
कुल
सब इंस्पेक्टर एपी
नॉन टीएसपी
242
66
176
73
73
33
663
सब इंस्पेक्टर एपी
टीएसपी
52
0
0
3
28
0
83
सब इंस्पेक्टर आईबी – 64 पद
सब इंस्पेक्टर आईबी
नॉन टीएसपी
40
6
0
10
4
3
63
सब इंस्पेक्टर आईबी
टीएसपी
1
0
0
0
0
0
1
प्लाटून कमांडर आरएसी – 38 पद
प्लाटून कमांडर आरएसी
नॉन टीएसपी
15
3
7
6
6
1
38
सब इंस्पेक्टर एमबीसी – 11 पद
सब इंस्पेक्टर एमबीसी
टीएसपी
4
0
0
0
7
0
11
आवेदक उम्मीदवार को देवनागरी लिपियों में हिंदी पढ़ने - लिखने के कामकाजी ज्ञान के साथ किसी भी संकाय में स्नातक की डिग्री और राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान होना चाहिए। वहीं, आवेदक उम्मीदवारों की आयु एक जनवरी, 2022 को 20 से 25 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। वहीं, शारीरिक मानदंड के अनुसार, पुरुष उम्मीदवार के लिए ऊंचाई- 168 सेंटीमीटर और छाती का माप 81-86 सेंटीमीटर होना चाहिए। वहीं, महिला उम्मीदवारों की ऊंचाई 152 सेंटीमीटर और वजन 47.5 किलोग्राम होना जरूरी है।
आवेदन शुल्क
- जनरल और ओबीसी (क्रीमी लेयर): 350 रुपये
- गैर-क्रीमी लेयर ओबीसी और विशेष ओबीसी राजस्थान के उम्मीदवार: 250 रुपये
- राजस्थान के एससी / एसटी / दिव्यांग उम्मीदवार: 150 रुपये
अहम तारीखें
कैसे करें ऑनलाइन आवेदन
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 09 जून, 2021 से 29 जून, 2021 तक rpsc.rajasthan.gov.in या https://sso.rajasthan.gov.in/signin के जरिये आवेदन कर सकते हैं।
चयन प्रक्रिया
चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षण और व्यक्तिगत साक्षात्कार पर आधारित होगा। आरपीएससी सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2021 की अधिक जानकारी के लिए आरपीएससी की वेबसाइट या आधिकारिक अधिसूचना यहां क्लिक कर देख सकते हैं।