सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SBI Concurrent Auditor Recruitment 2026 Last Date Tomorrow for 821 Posts, Apply Before June 11

SBI Recruitment 2026: रिटायर्ड बैंक कर्मचारियों के लिए 821 पदों पर भर्ती, अंतिम तिथि कल; 45 से 80 हजार तक वेतन

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Wed, 10 Jun 2026 02:49 PM IST
विज्ञापन
सार

SBI Concurrent Auditor Recruitment 2026: एसबीआई में सेवानिवृत्त अधिकारियों के लिए संविदा आधार पर नौकरी पाने का मौका है। एसबीआई 821 समवर्ती लेखा परीक्षकों की भर्ती कर रहा है। आवेदन की अंतिम तिथि 11 जून है। इसमें 45,000 से 80,000 रुपये मासिक वेतन तक के पद शामिल हैं।
 

SBI Concurrent Auditor Recruitment 2026 Last Date Tomorrow for 821 Posts, Apply Before June 11
SBI Concurrent Auditor Recruitment 2026 - फोटो : AI Genrated
विज्ञापन

विस्तार

SBI Concurrent Auditor Recruitment 2026: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में नौकरी की तलाश कर रहे सेवानिवृत्त बैंक अधिकारियों के लिए अच्छी खबर है। एसबीआई ने समवर्ती लेखा परीक्षक (Concurrent Auditor) के 821 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। 



इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पहले से जारी है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 जून 2026 है। ऐसे में इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवारों के पास आवेदन करने के लिए बहुत कम समय बचा है। उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

821 पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के तहत एसबीआई में कुल 821 समवर्ती लेखा परीक्षक पदों को भरा जाएगा। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति बैंक की विभिन्न शाखाओं और ऑडिट कार्यों के लिए की जाएगी।

कौन कर सकता है आवेदन?

  • इस भर्ती के लिए केवल एसबीआई के सेवानिवृत्त अधिकारी आवेदन करने के पात्र हैं।
  • उम्मीदवारों के पास क्रेडिट, ऑडिट या फॉरेक्स (विदेशी मुद्रा) कार्यों का अनुभव होना वांछनीय है।
  • इसके अलावा अधिकारी बैंक की सेवा से 60 वर्ष की आयु में नियमित सेवानिवृत्ति (Superannuation) के आधार पर रिटायर हुए होने चाहिए।


स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS), इस्तीफा देने वाले, निलंबित या अन्य कारणों से सेवा छोड़ने वाले अधिकारी सामान्य रूप से पात्र नहीं होंगे। हालांकि एसबीआई के निर्धारित नियमों के अनुसार कुछ VRS लेने वाले अधिकारी 60 वर्ष की आयु पूरी करने के बाद आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में किया जाएगा

  • शॉर्टलिस्टिंग
  • इंटरव्यू


बैंक की शॉर्टलिस्टिंग समिति आवेदन पत्रों की जांच कर उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाएगी।

इंटरव्यू कुल 100 अंकों का होगा। अंतिम मेरिट सूची केवल इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। यदि दो उम्मीदवारों के अंक समान होते हैं तो अधिक आयु वाले उम्मीदवार को मेरिट में प्राथमिकता दी जाएगी।

कितना मिलेगा वेतन?

चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार मासिक निश्चित मानदेय दिया जाएगा।

रिटायर्ड ग्रेड मासिक मानदेय
MMGS-III ₹45,000
SMGS-IV ₹50,000
SMGS-V ₹65,000
TEGS-VI ₹80,000


इसके अलावा यदि किसी अधिकारी को क्लस्टर ऑडिट, करेंसी चेस्ट वेरिफिकेशन, फॉरेक्स ट्रांजैक्शन या अन्य विशेष ऑडिट कार्य सौंपा जाता है तो प्रति शाखा प्रति विजिट 2,000 रुपये अतिरिक्त मानदेय दिया जाएगा।

  • यह मानदेय पेंशन से अलग होगा।
  • बैंक की ओर से आवास, फर्नीचर या अन्य भत्ते नहीं दिए जाएंगे।
  • भविष्य निधि (PF), ग्रेच्युटी या अन्य सेवा लाभ नहीं मिलेंगे।
  • आयकर नियमों के अनुसार स्रोत पर कर (TDS) काटा जाएगा।
  • चयनित अधिकारियों को HRMS में एक यूनिक आईडी प्रदान की जाएगी।
     
SBI Concurrent Auditor Recruitment 2026 Notification PDF

कैसे करें आवेदन?

उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भर्ती से संबंधित लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने से पहले सभी पात्रता शर्तों को ध्यान से पढ़ लेना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed