सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC JE 2025 Paper II Answer Key out at ssc.gov.in; Raise objection till 19 April

SSC JE Answer Key: एसएससी जेई पेपर-2 की उत्तर कुंजी जारी, ऐसे करें डाउनलोड; 19 अप्रैल तक दे सकते हैं चुनौती

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Thu, 16 Apr 2026 07:15 PM IST
विज्ञापन
सार

SSC JE Paper II Answer Key 2026: एसएससी ने जेई 2025 पेपर-2 परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। इसे चुनौती देने की अंतिम तिथि 19 अप्रैल, 2026 है।
 

SSC JE 2025 Paper II Answer Key out at ssc.gov.in; Raise objection till 19 April
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) - फोटो : Official Website- ssc.gov.in
विज्ञापन

विस्तार

SSC JE 2025 Paper II Answer Key: कर्मचारी चयन आयोग ने आज, 16 अप्रैल 2026 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट एसएससी जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) परीक्षा 2025 (पेपर-II) की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जो भी अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।

Trending Videos


उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना पंजीकरण नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करना होगा। एसएससी जेई पेपर-2 की परीक्षा 7 अप्रैल 2026 को आयोजित की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएससी जेई टियर-2 परीक्षा 7 अप्रैल को हुई

एसएससी जेई पेपर-2 की परीक्षा 7 अप्रैल 2026 को आयोजित की गई थी। परीक्षा में कुल 15,607 उम्मीदवारों ने भाग लिया। यह परीक्षा दोपहर 2:00 से 4:00 बजे तक एक ही शिफ्ट  में सफलतापूर्वक आयोजित की गई। 

19 अप्रैल तक दर्ज कर सकते हैं आपत्ति

प्राधिकरण ने उत्तर कुंजी के विरुद्ध आपत्ति दर्ज कराने के लिए 19 अप्रैल 2026 तक का समय भी दिया है। उम्मीदवार प्रति प्रश्न 50 रुपये का शुल्क देकर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। 

एसएससी जेई टियर 2 की मार्किंग स्कीम

एसएससी जेई टियर-2 की अंकन योजना की मदद से आप उत्तर कुंजी में दिए गए उत्तरों से अपने संभावित स्कोर की गणना कर सकते हैं। हालांकि, यह उत्तर कुंजी अनंतिम है और इसमें सुधार संभव है। कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी जेई टियर 2 परीक्षा के लिए अंकन योजना इस प्रकार है:
 

कुल सवाल 100
अधिकतम अंक 300
सही उत्तर के लिए अंक +3 अंक
गलत उत्तर के लिए अंक -1 अंक
अनुत्तरित प्रश्न कोई कटौती नहीं

एसएससी जेई टियर 2 का परिणाम कब आएगा?

एसएससी जेई टियर 2 का परिणाम उत्तर कुंजी पर आपत्ति की प्रक्रिया पूरी होने के बाद कर्मचारी चयन आयोग (एससीसी) द्वारा अपनी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी किया जाएगा।

ऐसे डाउनलोड करें उत्तर कुंजी

  • कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, नवीनतम सूचनाओं में उपलब्ध "उत्तर कुंजी" अनुभाग पर क्लिक करें।
  • SSC JE Tier 2 Answer Key 2026 शीर्षक वाले लिंक को ढूंढें और उस पर क्लिक करें ।
  • उम्मीदवार को लॉगिन पेज पर रीडायरेक्ट कर दिया जाएगा।
  • पंजीकरण संख्या और पासवर्ड दर्ज करें।
  • लॉग इन करने के बाद, उनकी प्रतिक्रिया पत्रक और उत्तर कुंजी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • भविष्य में संदर्भ के लिए उत्तर कुंजी की पीडीएफ फाइल डाउनलोड करके सेव कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed