फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC JHT Exam 2026: CHT/JHT Paper 1 Exam Date Announced for September 8

SSC JHT Exam 2026: कब होगा सीएचटी-जेएचटी भर्ती का एग्जाम? एसएससी ने जारी किया शेड्यूल, नोट करें तारीख

Thu, 13 Aug 2026 02:23 PM IST
Shahin Praveen एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Thu, 13 Aug 2026 02:23 PM IST
सार

SSC JHT Exam Date 2026: कर्मचारी चयन आयोग  ने कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा 2026 की तारीख घोषित कर दी है। आयोग के अनुसार, पेपर-1 की परीक्षा सितंबर में आयोजित की जाएगा।

विज्ञापन
SSC JHT Exam 2026: CHT/JHT Paper 1 Exam Date Announced for September 8
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) - फोटो : Official Website- ssc.gov.in

विस्तार

SSC JHT Exam Date 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संयुक्त हिंदी अनुवादक परीक्षा 2026 (SSC CHT/JHT) की परीक्षा तिथि जारी कर दी है। आयोग के 12 अगस्त 2026 के नोटिस के अनुसार, पेपर-1 (कंप्यूटर आधारित परीक्षा) 8 सितंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन


यह भर्ती केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में जूनियर हिंदी अनुवादक, जूनियर अनुवाद अधिकारी, जूनियर अनुवादक, वरिष्ठ हिंदी अनुवादक और वरिष्ठ अनुवाद अधिकारी जैसे पदों पर नियुक्ति के लिए की जा रही है।

विज्ञापन

कब होगी परीक्षा?

एसएससी द्वारा जारी परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, संयुक्त हिंदी अनुवादक परीक्षा (JHT/CHT) 2026 का पेपर-I (कंप्यूटर आधारित परीक्षा) 8 सितंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। वहीं, स्टेनोग्राफर ग्रेड 'C' और 'D' परीक्षा 2026 9 से 12 सितंबर 2026 के बीच होगी। आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे नई अपडेट और अन्य जरूरी जानकारी के लिए समय-समय पर एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे होगा चयन?

एसएससी सीएचटी/जेएचटी 2026 भर्ती में सबसे पहले पेपर-I होगा, जो कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE) होगी। इसमें वस्तुनिष्ठ (ऑब्जेक्टिव) प्रश्न पूछे जाएंगे और गलत उत्तर देने पर नकारात्मक अंकन (नेगेटिव मार्किंग) भी लागू होगी।

पेपर-I में सफल उम्मीदवारों को पेपर-II देना होगा, जिसमें हिंदी और अंग्रेजी अनुवाद तथा निबंध आधारित प्रश्न शामिल होंगे। इसके बाद उम्मीदवारों का दस्तावेज़ सत्यापन (DV) किया जाएगा। कुछ पदों और विभागों के लिए आवश्यक होने पर मेडिकल परीक्षा भी आयोजित की जाएगी।

ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

एसएससी जेएचटी/सीएचटी 2026 का एडमिट कार्ड परीक्षा से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ssc.gov.in पर जाएं। इसके बाद "Admit Card" सेक्शन में जाकर जेएचटी 2026 परीक्षा के लिंक पर क्लिक करें।

अब अपनी रजिस्ट्रेशन आईडी/रोल नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज करके लॉगिन करें। एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसमें दी गई सभी जानकारी ध्यान से जांच लें, फिर इसे डाउनलोड कर लें और प्रिंटआउट निकाल लें। परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र भी ले जाना होगा।

परीक्षा दिवस के लिए जरूरी गाइडलाइंस

  • परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य है।
  • आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस आदि में से कोई एक वैध पहचान पत्र साथ रखें।
  • परीक्षा शुरू होने से काफी पहले केंद्र पर पहुंच जाएं ताकि प्रवेश प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके।
  • परीक्षा तिथि, समय, केंद्र और अन्य निर्देशों को पहले से पढ़ लें।
  • मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा केंद्र में ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
  • परीक्षा कक्ष में निरीक्षक द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का पालन करें।
  • एडमिट कार्ड और पहचान पत्र की एक अतिरिक्त कॉपी अपने पास रखें।
  • परीक्षा के दौरान केवल आयोग द्वारा उपलब्ध कराई गई सामग्री का ही उपयोग करें।
  • किसी भी अनुचित गतिविधि से बचें, अन्यथा उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed