फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UKSSSC Exam 2026 Postponed: Junior Assistant, Stenographer Exam Date Deferred

UKSSSC: उत्तराखंड जूनियर असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर की परीक्षाएं स्थगित, किन दो वजहों से लेना पड़ा ये निर्णय?

Fri, 14 Aug 2026 06:30 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Fri, 14 Aug 2026 06:30 PM IST
सार

UKSSSC Exam 2026 Postponed: यूकेएसएसएससी ने जूनियर असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर ग्रेड-1 और पर्सनल असिस्टेंट की 23 अगस्त को होने वाली लिखित परीक्षा स्थगित कर दी है। आयोग ने परीक्षा टलने की वजह दूसरी परीक्षा और भारी बारिश का अलर्ट बताया है। नई तारीख जल्द जारी होगी।
 

विज्ञापन
UKSSSC Exam 2026 Postponed: Junior Assistant, Stenographer Exam Date Deferred
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

UKSSSC Exam 2026 Postponed: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने जूनियर असिस्टेंट, आशुलिपिक ग्रेड-1 और वैयक्तिक सहायक के पदों पर होने वाली लिखित परीक्षा स्थगित कर दी है। आयोग ने 14 अगस्त 2026 को जारी नोटिस में इसकी जानकारी दी। विज्ञापन संख्या 78/2026 के तहत यह परीक्षा पहले 23 अगस्त 2026 को प्रस्तावित थी। अब इस तारीख पर परीक्षा नहीं होगी। 

विज्ञापन

इन दो वजहों से स्थगित करनी पड़ी परीक्षा?

आयोग ने परीक्षा स्थगित करने के पीछे दो प्रमुख वजहें बताई हैं:

  • 23 अगस्त को प्रवक्ता (रसायन शास्त्र) की लिखित परीक्षा भी होनी है।
  • मौसम विभाग ने परीक्षा की तारीख और उससे पहले के दिनों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।


विज्ञापन
विज्ञापन

अभ्यर्थियों की परेशानी भी बनी वजह

आयोग के मुताबिक, उसे अभ्यर्थियों की ओर से प्रत्यावेदन मिले थे। अभ्यर्थियों ने दोनों परीक्षाओं की तारीख एक होने के कारण होने वाली परेशानी को लेकर अपनी बात रखी थी।

इसके अलावा भारी बारिश के अलर्ट को भी ध्यान में रखा गया। इन परिस्थितियों को देखते हुए आयोग ने 23 अगस्त की परीक्षा स्थगित करने का फैसला लिया।

विज्ञापन

नई परीक्षा तारीख कब आएगी?

अभी आयोग ने नई परीक्षा तारीख घोषित नहीं की है। यूकेएसएसएससी जल्द ही संशोधित परीक्षा कार्यक्रम अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आगे की जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट sssc.uk.gov.in नियमित रूप से देखते रहें।

398 पदों पर होनी है भर्ती

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 398 पद भरे जाने हैं। पदों का विवरण इस प्रकार है:

  • कनिष्ठ सहायक (सिविल न्यायालय): 230 पद
  • कनिष्ठ सहायक (कुटुम्ब न्यायालय): 29 पद
  • आशुलिपिक ग्रेड-1/वैयक्तिक सहायक: 128 पद
  • आशुलिपिक ग्रेड-1/वैयक्तिक सहायक (कुटुम्ब न्यायालय): 11 पद


भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 जून से 6 जुलाई 2026 तक चली थी।

चयन प्रक्रिया में क्या-क्या होगा?

यूकेएसएसएससी जूनियर असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में होगा।

  • लिखित परीक्षा
  • कौशल परीक्षा
  • दस्तावेज सत्यापन

लिखित परीक्षा का पैटर्न क्या है?

लिखित परीक्षा में सामान्य ज्ञान और सामान्य अध्ययन से प्रश्न पूछे जाएंगे।

  • कुल अंक: 140
  • परीक्षा अवधि: 2 घंटे 30 मिनट
  • प्रत्येक प्रश्न: 1 अंक
  • गलत उत्तर पर: 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग


अभ्यर्थियों को अब संशोधित परीक्षा तारीख का इंतजार करना होगा। नई तारीख जारी होने के बाद आयोग की वेबसाइट पर परीक्षा से जुड़ी आगे की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed