UP Police Physical 2026: कल से शुरू होगी DV-PST प्रक्रिया, किन दस्तावेजों की होगी जांच? चैक कर लें पूरी लिस्ट
UP Police Document Verification: उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के तहत डीवी-पीएसटी की प्रक्रिया कल से शुरू होने जा रही है। इस चरण में उम्मीदवारों के शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, आरक्षण संबंधी दस्तावेज और अन्य जरूरी कागजातों की जांच की जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UP Police DV PST 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के अगले चरण में शामिल होने जा रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है। 17 अगस्त 2026 से दस्तावेज सत्यापन (DV) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) शुरू होगा। इस चरण में अभ्यर्थियों के शैक्षणिक, पहचान और आरक्षण संबंधी दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
साथ ही उम्मीदवारों की हाइट, चेस्ट और अन्य शारीरिक मानकों का भी सत्यापन होगा। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित तिथि से पहले सभी जरूरी दस्तावेजों की सूची एक बार जरूर जांच लें।
कल से शुरू होगी प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के कार्यक्रम के अनुसार दस्तावेज सत्यापन (DV) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) की मुख्य प्रक्रिया 17 अगस्त 2026 से 31 अगस्त 2026 तक आयोजित की जाएगी। इस अवधि में अभ्यर्थियों को अपने निर्धारित परीक्षा केंद्र और तय तारीख पर उपस्थित होना होगा।
पुरुष उम्मीदवारों के लिए क्या हैं हाइट और चेस्ट के मानक?
| वर्ग | न्यूनतम हाइट | चेस्ट (बिना फुलाए) | चेस्ट (फुलाने पर) |
|---|---|---|---|
| सामान्य / OBC / SC | 168 सेमी | 79 सेमी | 84 सेमी |
| ST | 160 सेमी | 77 सेमी | 82 सेमी |
महिला अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित शारीरिक योग्यता मानदंड
| वर्ग | न्यूनतम हाइट | न्यूनतम वजन |
|---|---|---|
| सामान्य / OBC / SC | 152 सेमी | 40 किलोग्राम |
| ST | 147 सेमी | 40 किलोग्राम |
पुरुष अभ्यर्थियों के लिए चेस्ट का माप बिना फुलाए और फुलाने पर लिया जाएगा तथा दोनों मापों में कम से कम 5 सेमी का अंतर होना जरूरी है। वहीं, महिला अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 40 किलोग्राम वजन निर्धारित किया गया है, इससे कम वजन होने पर वे शारीरिक मानक परीक्षण में अयोग्य मानी जा सकती हैं।
DV के लिए जरूरी दस्तावेज
दस्तावेज सत्यापन (DV) के दौरान अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन पत्र में दी गई जानकारी का मिलान उनके मूल प्रमाण पत्रों और ऑनलाइन अपलोड किए गए दस्तावेजों से किया जाएगा। उम्मीदवारों को सभी मूल दस्तावेजों के साथ उनकी स्वप्रमाणित (Self-Attested) फोटोकॉपी भी साथ ले जानी होगी।
- हाईस्कूल की मार्कशीट और प्रमाण पत्र
- इंटरमीडिएट की मार्कशीट और प्रमाण पत्र
- स्नातक की डिग्री/मार्कशीट (यदि लागू हो)
- आधार कार्ड या अन्य वैध फोटो पहचान पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- ईडब्ल्यूएस (EWS) प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- चरित्र प्रमाण पत्र
- एनसीसी/खेल प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- हाल ही की पासपोर्ट साइज फोटो
- यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र (Admit Card)
- आवेदन पत्र की प्रिंट कॉपी
- सभी दस्तावेजों की स्वप्रमाणित (Self-Attested) फोटोकॉपी
इस प्रक्रिया की निगरानी के लिए जिला स्तर पर समिति बनाई गई है, जिसमें प्रशासन, पुलिस, शिक्षा और चिकित्सा विभाग के अधिकारी शामिल रहेंगे। आवश्यकता पड़ने पर आरक्षित वर्गों के प्रतिनिधित्व के लिए अतिरिक्त अधिकारियों को भी समिति में शामिल किया जा सकता है।