सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UP Police SI City Intimation Slip 2026 out at uppbpb.gov.in, Link here to download; Admit Card on 11 March

UP Police SI City Slip OUT: यूपी एसआई भर्ती की सिटी स्लिप, ऐसे जानें कौन से शहर में होगा आपका परीक्षा केंद्र

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Fri, 06 Mar 2026 10:09 PM IST
विज्ञापन
सार

UP Police SI City Intimation 2026: यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने उप-निरीक्षक (SI) भर्ती की लिखित परीक्षा के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी है। इसकी मदद से अभ्यर्थी यह जान सकते हैं कि उनका परीक्षा केंद्र किस शहर में स्थित होगा।
 

UP Police SI City Intimation Slip 2026 out at uppbpb.gov.in, Link here to download; Admit Card on 11 March
UP Police SI City Intimation 2026 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार

UP Police SI City Intimation 2026: यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने उप-निरीक्षक (SI) भर्ती की लिखित परीक्षा के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी है। भर्ती बोर्ड की ओर से जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार, सब-इंस्पेक्टर परीक्षा 14 और 15 मार्च 2026 को आयोजित होगी। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए बोर्ड ने 5 मार्च 2026 को सिटी स्लिप जारी की है। इसकी मदद से अभ्यर्थी यह जान सकते हैं कि उनका परीक्षा केंद्र किस शहर में स्थित होगा।

Trending Videos


सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए आपको पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी। ये विवरण दर्ज करके आप सिटी स्लिप हासिल कर पाएंगे।
 

यूपी पुलिस एसआई सिटी स्लिप में क्या-क्या जानकारी है?

उत्तर प्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा के लिए जारी सिटी स्लिप को अक्सर उम्मीदवार एडमिट कार्ड समझ लेते हैं। लेकिन यह स्लिप केवल आपके परीक्षा केंद्र के शहर की जानकारी देती है ताकि आप अपने पेपर के लिए पहले से योजना बना सकें।

इसमें परीक्षा सेंटर का पूरा पता, सेंटर कोड या शिफ्ट टाइमिंग शामिल नहीं होती। इन विवरणों के लिए उम्मीदवारों को अलग से हॉल टिकट/एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। सिटी स्लिप मुख्य रूप से इसमें मदद करती है:

  • आपके परीक्षा केंद्र के शहर का नाम बताती है।
  • शहर के आधार पर यात्रा और रहने की योजना बनाने में मदद हो जाती है।
  • एग्जाम सेंटर का पूरा पता नहीं मिलेगा।
  • सेंटर कोड या शिफ्ट टाइमिंग्स की जानकारी नहीं होगी।
  • परीक्षा में शामिल होने के लिए हॉल टिकट/एडमिट कार्ड आवश्यक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कब आएगा एडमिट कार्ड?

यूपीपीआरपीबी ने हाल ही में नोटिस जारी कर स्पष्ट किया था कि प्रवेश पत्र 11 मार्च से आधिकारिक वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा।

ऐसे डाउनलोड करें सिटी स्लिप

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
  • होमपेज पर UP Police City Intimation Slip 2026 Download का लिंक देखें।
  • लिंक पर क्लिक करें और एग्जाम सिटी स्लिप ऑनलाइन चेक करें।
  • स्लिप डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed