सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Punjab reduces Electricity tariff, Himachal industries are facing high prices, Steel Industry Association is w

Electricity Tariff: पंजाब ने बिजली दरें घटाईं, हिमाचल के उद्योगों में महंगी, स्टील इंडस्ट्री एसोसिएशन चिंतित

संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 07 Mar 2026 07:00 AM IST
विज्ञापन
सार

 स्टील इंडस्ट्री एसोसिएशन ने राज्य में लगातार बढ़ती बिजली दरों पर चिंता जताई है। पंजाब ने उद्योगों के लिए बिजली 76 पैसे प्रति यूनिट कर दी है। 

Punjab reduces Electricity tariff, Himachal industries are facing high prices, Steel Industry Association is w
बिजली। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्टील इंडस्ट्री एसोसिएशन ने राज्य में लगातार बढ़ती बिजली दरों पर चिंता जताई है। पंजाब ने उद्योगों के लिए बिजली 76 पैसे प्रति यूनिट कर दी है। इससे अब प्रदेश में लोहा उद्योग को दिक्कत हो रही है। संघ के प्रदेशाध्यक्ष मेघराज गर्ग ने कहा कि हिमाचल में उद्योगों का अस्तित्व पर संकट खड़ा हो गया है। जहां पड़ोसी राज्य उद्योगों को राहत देने के लिए कदम उठा रहे हैं। पंजाब ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए उद्योगों के बिजली टैरिफ में लगभग 70 पैसे प्रति यूनिट कम कर दिए हैं। इसके विपरीत हिमाचल में पिछले दो वर्षों में बिजली दरों में भारी वृद्धि हुई है, इससे राज्य के उद्योग पंजाब और अन्य पड़ोसी राज्यों की तुलना में महंगे पड़ रहे हैं।

Trending Videos

 

उन्होंने बताया कि हिमाचल के स्टील उद्योगों में पहले बिजली 7 रुपये प्रति यूनिट थी और पंजाब में भी यह रेट थे। अब पंजाब में बिजली की दरें 7 रुपये से घटा कर 6 से रुपये 24 पैसे कर दिए हैं। ऐसे में प्रदेश के लोहा उद्योग प्रतिस्पर्धा में कैसे इन उद्योगों के आगे टिक पाएंगे। पंजाब में अपना कोई हाइड्रो प्रोजेक्ट नहीं हैं। यहां पर कोयले और थर्मल प्लांट से बिजली तैयार होती है। हिमाचल के पास अपने नेचुरल वाटर के हाइड्रो प्रोजेक्ट हैं और उसके बावजूद भी हिमाचल कुछ बिजली तैयार करने वाला होते हुए भी उद्योगों को महंगी बिजली मुहैया करवा रहा है। इससे यहां के उद्योग पलायन करे देंगे। एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि हिमाचल प्रदेश सरकार ने तुरंत बिजली दरों में कमी नहीं की, तो कई उद्योग उत्पादन कम करने या अपने संयंत्र पड़ोसी राज्यों में स्थानांतरित करने को मजबूर हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed