सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The central govt gave Rs 453.82 crore to Himachal for capital investment.

Himachal: केंद्र सरकार ने पूंजीगत निवेश के तहत हिमाचल को दिए 453.82 करोड़

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 07 Mar 2026 06:00 AM IST
विज्ञापन
सार

पूंजी निवेश के लिए राज्य को विशेष सहायता योजना के तहत यह आर्थिक सहायता जारी की गई है। 

The central govt gave Rs 453.82 crore to Himachal for capital investment.
केंद्र ने हिमाचल को दिए 453.82 करोड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

केंद्र सरकार ने पूंजीगत निवेश के तहत हिमाचल प्रदेश को 453.82 करोड़ रुपये की मदद जारी की है। पूंजी निवेश के लिए राज्य को विशेष सहायता योजना के तहत यह आर्थिक सहायता जारी की गई है। इसे ऋण के रूप में बतौर विशेष सहायता जारी किया गया है। अलग-अलग मदों में 350.00 करोड़, 58.94 करोड़ और 44.88 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। राज्य वित्त विभाग ने 350 करोड़ रुपये की विशेष सहायता ऋण जारी करने की मंजूरी दी है। यह धनराशि राज्यों को पूंजीगत निवेश के लिए विशेष सहायता योजना 2025-26 के तहत वित्तीय प्रबंधन में दक्षता को बढ़ावा देने के लिए दी गई है। यह धनराशि वित्त मंत्रालय ने जारी की है। इस योजना के तहत यह धनराशि पूंजीगत परियोजनाओं के क्रियान्वयन के लिए उपलब्ध कराई जाएगी।

Trending Videos

केंद्र सरकार ने निर्देश दिए हैं कि राज्य सरकार इस धनराशि को 10 कार्य दिवस के अंदर संबंधित कार्यान्वयन एजेंसियों को जारी करे। यदि निर्धारित समय में राशि जारी नहीं की गई तो राज्य को केंद्र सरकार को ब्याज देना पड़ सकता है। इसके अलावा राज्य सरकार को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि इस योजना के तहत स्वीकृत परियोजनाओं के लिए किसी अन्य केंद्रीय या राज्य योजना से दोबारा वित्तीय मदद न ली जाए। इन निर्देशों के अनुसार जारी पूरी राशि का उपयोग 31 मार्च 2026 तक करना अनिवार्य होगा। यदि धनराशि का उपयोग निर्धारित उद्देश्य के अलावा किसी अन्य कार्य में किया गया तो केंद्र सरकार भविष्य में राज्य को मिलने वाले करों के हिस्से से यह राशि समायोजित कर सकती है। केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि योजना के सभी दिशा-निर्देशों का राज्य सरकार और उसकी कार्यान्वयन एजेंसियों की ओर से सख्ती से पालन किया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed