फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPESSC TGT Result 2026 Declared for 14 Subjects, English Result Withheld Due to High Court Case

UPESSC TGT Result: यूपी टीजीटी भर्ती के 14 विषयों का अंतिम परिणाम जारी, इस सब्जेक्ट का रिजल्ट रुका, देखें कटऑफ

Tue, 28 Jul 2026 05:49 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Tue, 28 Jul 2026 05:49 PM IST
सार

UPESSC TGT Result 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने टीजीटी भर्ती 2022 के तहत 14 विषयों के 2,982 पदों का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर रिजल्ट, कटऑफ और लिखित परीक्षा के अंक देख सकते हैं। अंग्रेजी विषय का परिणाम फिलहाल लंबित है।
 

विज्ञापन
UPESSC TGT Result 2026 Declared for 14 Subjects, English Result Withheld Due to High Court Case
यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग, UPESSC - फोटो : X(@upesscprayagraj)

विस्तार

UPESSC TGT Result 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने प्रशिक्षित स्नातक (TGT) भर्ती 2022 के तहत 14 विषयों का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया है। आयोग ने यह परिणाम 2,982 पदों के लिए घोषित किया है। अभ्यर्थी अपना परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर देख सकते हैं।

विज्ञापन

अंग्रेजी विषय का परिणाम क्यों नहीं आया?

आयोग ने बताया कि प्रशिक्षित स्नातक अंग्रेजी विषय के 557 पदों का अंतिम परिणाम फिलहाल जारी नहीं किया गया है। इसका कारण अंग्रेजी विषय की फाइनल आंसर-की से जुड़ी एक याचिका का इलाहाबाद हाईकोर्ट में विचाराधीन होना है।


 

किन विषयों का परिणाम जारी हुआ?

आयोग ने निम्नलिखित 14 विषयों का अंतिम परिणाम घोषित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लिखित परीक्षा कब हुई थी?

आयोग के अनुसार विज्ञापन संख्या 01/2022 के तहत 15 विषयों के 3,539 पदों के लिए लिखित परीक्षा 3 और 4 जून 2026 को आयोजित की गई थी। इसके बाद 30 जून 2026 को अभिलेख सत्यापन के लिए पदों की संख्या के 1.5 गुना अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया था।

 

विज्ञापन

कटऑफ और प्राप्तांक भी हुए जारी

आयोग ने विषयवार और श्रेणीवार कटऑफ के साथ अभ्यर्थियों के लिखित परीक्षा में प्राप्त अंक भी वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए हैं। उम्मीदवार अपने अनुक्रमांक और जन्मतिथि की मदद से लॉगिन कर इन्हें देख सकते हैं।

टीजीटी बालक वर्ग की मुख्य कटऑफ

 

विषय UR EWS OBC SC ST
विज्ञान 362.880 342.720 342.720 294.336 -
हिन्दी 484.000 484.000 484.000 480.000 456.000
संस्कृत 491.904 487.872 487.872 483.840 -
गृह विज्ञान 412.000 404.000 400.000 392.000 -
सामाजिक विज्ञान 404.000 396.000 388.000 372.000 296.000
गणित 456.000 448.000 448.000 428.000 -
कला 480.000 472.000 476.000 468.000 -
कृषि 460.000 452.000 452.000 440.000 412.000
शारीरिक शिक्षा 392.000 376.000 384.000 368.000 -
वाणिज्य 492.000 488.000 480.000 480.000 -
उर्दू 460.000 452.000 452.000 - -
जीव विज्ञान 440.000 436.000 432.000 416.000 -

टीजीटी बालिका वर्ग की मुख्य कटऑफ

 

विषय UR EWS OBC SC
विज्ञान 342.720 330.624 322.560 258.048
हिन्दी 484.000 484.000 484.000 476.000
संस्कृत 491.904 491.904 491.904 483.840
गृह विज्ञान 416.000 412.000 404.000 384.000
सामाजिक विज्ञान 400.000 392.000 384.000 388.000
गणित 452.000 448.000 448.000 424.000
कला 476.000 476.000 476.000 -
शारीरिक शिक्षा 396.000 388.000 380.000 360.000
संगीत गायन 484.000 484.000 480.000 476.000
जीव विज्ञान - - 432.000 -

 

क्षैतिज आरक्षण की कुछ प्रमुख कटऑफ

भूतपूर्व सैनिक (Ex-Servicemen)

  • विज्ञान: 133.056
  • हिन्दी: 328.000
  • संस्कृत: 258.048
  • सामाजिक विज्ञान: 304.000


स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित (DFF)

  • विज्ञान: 241.920
  • हिन्दी: 464.000
  • संस्कृत: 463.680


दिव्यांग (PwD)

  • OH श्रेणी: विज्ञान 254.016, गणित 404.000, कला 468.000
  • VI श्रेणी: विज्ञान 237.888, हिन्दी 472.000, सामाजिक विज्ञान 360.000
 

UP TGT 2022 Cutoff Notice - PDF

आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह जानकारी एक सप्ताह तक ही ऑनलाइन उपलब्ध रहेगी। इसके लिए सूचना का अधिकार (RTI) के तहत अलग से कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed