Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
Congress joins the fray over the Pharmacy Officer recruitment exam cheating scandal; sit-in protest planned outside the university on July 29; former CM Channi to participate
{"_id":"6a68a74d591ca77cbb09ca9d","slug":"video-congress-joins-the-fray-over-the-pharmacy-officer-recruitment-exam-cheating-scandal-sit-in-protest-planned-outside-the-university-on-july-29-former-cm-channi-to-participate-2026-07-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"फार्मेसी अफसर भर्ती परीक्षा के नकल मामले पर कांग्रेस भी मैदान में, 29 जुलाई को यूनिवर्सिटी के बाहर धरना; पूर्व सीएम चन्नी होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फार्मेसी अफसर भर्ती परीक्षा के नकल मामले पर कांग्रेस भी मैदान में, 29 जुलाई को यूनिवर्सिटी के बाहर धरना; पूर्व सीएम चन्नी होंगे शामिल
बाबा फरीद मेडिकल यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित फार्मेसी अफसरों की भर्ती परीक्षा के दौरान सामने आए हाईटेक नकल मामले को लेकर राजनीतिक माहौल लगातार गर्माता जा रहा है। यूथ अकाली दल और एसओआई के प्रदर्शन के बाद अब कांग्रेस ने भी इस मुद्दे पर मोर्चा खोल दिया है।
कांग्रेस ने 29 जुलाई बुधवार को बाबा फरीद मेडिकल यूनिवर्सिटी के मुख्य गेट के बाहर धरना देने का ऐलान किया है। फरीदकोट के पूर्व विधायक कुशलदीप सिंह किक्की ढिल्लों ने बताया कि प्रदर्शन में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर से सांसद चरनजीत सिंह चन्नी,गुरदासपुर से सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। किक्की ढिल्लों ने आरोप लगाया कि सरकार फार्मेसी भर्ती परीक्षा में सामने आए हाईटेक नकल मामले की निष्पक्ष जांच कराने के बजाय इसे सीमित दायरे में रखने का प्रयास कर रही है। उन्होंने मांग की कि मामले में यदि किसी अधिकारी या प्रभावशाली व्यक्ति की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ भी निष्पक्ष कार्रवाई की जाए। उन्होंने आम आदमी पार्टी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि परीक्षा संबंधी विवादों पर अलग-अलग राज्यों में अलग रवैया अपनाया जा रहा है। कांग्रेस का कहना है कि उसका विरोध प्रदर्शन भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।