बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Rain havoc in Sri Anandpur Sahib: Charan Ganga rivulet in spate, water flows over railway bridge, several connecting roads submerged

श्री आनंदपुर साहिब में बारिश का कहर: चरण गंगा खड्ड उफान पर, रेलवे पुल के ऊपर से बहा पानी, कई संपर्क मार्ग जलमग्न

Chandigarh-Punjab Bureau चण्डीगढ़-पंजाब ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 06:58 PM IST
Rain havoc in Sri Anandpur Sahib: Charan Ganga rivulet in spate, water flows over railway bridge, several connecting roads submerged
श्री आनंदपुर साहिब में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने हालात गंभीर कर दिए हैं। चरण गंगा खड्ड उफान पर है और तेज बहाव रेलवे पुल से टकराते हुए उसके ऊपर से गुजरता दिखाई दे रहा है। हिमाचल प्रदेश से आने वाले बरसाती पानी के कारण स्थिति और भी विकराल हो गई है। कई संपर्क मार्ग जलमग्न हो गए हैं, जबकि आसपास की कृषि भूमि भी पानी की चपेट में आ गई है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और नदी-नालों के पास न जाने की अपील की है। श्री आनंदपुर साहिब और आसपास के क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते चरण गंगा खड्ड का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। आनंदपुर साहिब का बरसाती पानी तो इस खड्ड में आता ही है, लेकिन इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश की आसपास की कई खड्डों का पानी भी एकत्र होकर चरण गंगा में पहुंच रहा है। हिमाचल में लगातार हो रही तेज बारिश के कारण देखते ही देखते चरण गंगा खड्ड उफान पर आ गई। पानी का तेज बहाव इतना अधिक था कि चरण गंगा पर बने रेलवे पुल से टकराते हुए उसके ऊपर से बहता दिखाई दिया। यह नजारा देखकर स्थानीय लोगों में दहशत और चिंता का माहौल है। वहीं, सरकारी अस्पताल के सामने स्थित मझारा तथा अन्य गांवों को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग भी पानी की चपेट में आ गया, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ। आसपास की कृषि भूमि में भी पानी भर जाने से किसानों को फसलों के नुकसान की आशंका सताने लगी है। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। लोगों से अपील की गई है कि वे नदी, खड्ड और तेज बहाव वाले क्षेत्रों के पास जाने से बचें तथा बिना किसी जरूरी काम के घरों से बाहर न निकलें। फिलहाल चरण गंगा खड्ड में पानी का बहाव लगातार जारी है। प्रशासन किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर: सड़क पर बेसुध मिली युवती, पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती

28 Jul 2026

VIDEO: चलती ट्रेन से युवक को फेंका, बहन से छेड़खानी; प्रयागराज सुपरफास्ट एक्सप्रेस मामले की जांच करेगी ये टीम

28 Jul 2026

अयोध्या में मंडलीय समीक्षा बैठक आयोजित, सीएम डैशबोर्ड में 34वें से 17वें स्थान पर पहुंची रामनगरी

28 Jul 2026

VIDEO: डिप्टी एसएस पिटाई कांड, आक्रोश अभी थमा नहीं...जांच रिपोर्ट की जाए सार्वजनिक, रेलवे कर्मचारी संघ ने उठाई ये मांग

28 Jul 2026

Transport Issue: ऊना बस स्टैंड में चार्जिंग स्टेशन कम, इलेक्ट्रिक बसें ज्यादा; गंदगी और जलभराव से बढ़ी परेशानी

28 Jul 2026
विज्ञापन

बरवाला में तेज बरसात से खिले किसानों के चेहरे, गलियों में जलभराव

28 Jul 2026

कानपुर: बिल्हौर में बदहाल नानामऊ मार्ग: गहरे गड्ढों और बारिश के कारण आवागमन दुश्वार

28 Jul 2026
विज्ञापन

Una News: उफनते नाले में बह गई कार, एक ही परिवार के चार लोगों ने कूदकर बचाई जान

28 Jul 2026

रोहतक में जिला स्तरीय स्पर्धा में खिलाड़ी ने दिखाई प्रतिभा

28 Jul 2026

Kangra: रैत की स्वयं सहायता समूह महिलाओं को मिलेगा AI प्रशिक्षण, ऑनलाइन बढ़ेगी उत्पादों की पहचान और बिक्री

28 Jul 2026

Bilaspur: गो संरक्षण और गो तस्करी पर रोक की मांग, कहलूर एक्टिविस्ट ग्रुप ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

28 Jul 2026

दिल्ली, नोएडा, फरीदाबाद समेत एनसीआर में झमाझम बरसे बदरा

28 Jul 2026

कानपुर: अमर उजाला की पहल; छात्राओं ने जूही थाने का किया भ्रमण, पुलिस ने बताए सुरक्षा के उपाय

28 Jul 2026

छितरौली की बेटी शर्मिला धनखड़ ने कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ में पैरा एथलेटिक्स गोल्ड जीता

हाथरस में जमकर बरसे काले बादल

28 Jul 2026

कानपुर: चलती ट्रेन से गिरकर सीएनसी ऑपरेटर युवक की मौत

28 Jul 2026

अलीगढ़ में काली घटा के बाद हुई झमाझम बारिश

28 Jul 2026

Weather Update: नाहन में बारिश के बाद बदला मौसम का मिजाज, घनी धुंध ने बढ़ाई पहाड़ों की खूबसूरती

28 Jul 2026

कानपुर: सावन की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, परमट मंदिर का किया निरीक्षण

28 Jul 2026

Hamirpur: पहली तेज बारिश में बह गई बस्सी-तत्ताहर मार्ग की अस्थाई सड़क, दर्जनों गांवों का संपर्क टूटा

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद JJP का हमला, दिग्विजय चौटाला बोले- हरियाणा पेपर लीक में अव्वल

VIDEO: काशी विद्यापीठ के दीक्षांत समारोह में 53 मेधावियों को राज्यपाल ने दिया 82 पदक

28 Jul 2026

हाथरस में दिन में छाया अंधेरा, बादल घिरने से बदला मौसम

28 Jul 2026

इटावा: खेत जा रहे अधेड़ पर दिनदहाड़े ताबड़तोड़ वार, आरोपी फरार; पुलिस तलाश में जुटी

28 Jul 2026

लखनऊ के शक्ति भवन में बिजली संविदा कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए किया प्रदर्शन

28 Jul 2026

अमृतसर में संयुक्त कर्मचारी मंच की बैठक, 7 अगस्त को चंडीगढ़ में महारैली का एलान

28 Jul 2026

कानपुर: नानामऊ मार्ग गड्ढों में तब्दील, बारिश में ग्रामीणों का निकलना हुआ मुश्किल

28 Jul 2026

हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक

नोएडा: स्कूली बच्चों ने महिला थाने में जाना पुलिस का काम

28 Jul 2026

यूपी के इन 25 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

28 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed