बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   BJP's show of strength in Barnala, State President Kewal Singh Dhillon targets the government

बरनाला में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने सरकार पर साधा निशाना

Chandigarh-Punjab Bureau चण्डीगढ़-पंजाब ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 07:38 PM IST
BJP's show of strength in Barnala, State President Kewal Singh Dhillon targets the government
पंजाब भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार अपने पैतृक शहर बरनाला पहुंचकर विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं ने उनका भव्य स्वागत किया। रैली के बाद उन्होंने भाजपा के नए जिला कार्यालय का भी उद्घाटन किया। सभा को संबोधित करते हुए केवल सिंह ढिल्लों ने पंजाब सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा पंजाब के विकास के लिए हजारों करोड़ रुपये की परियोजनाएं दिए जाने के बावजूद राज्य सरकार विकास कार्यों की बजाय विज्ञापनों पर धन खर्च कर रही है। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं और भाजपा सभी वर्गों को साथ लेकर विकास की राजनीति करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में नशा, गैंगस्टरवाद और माफिया बढ़ा है और राज्य का हर वर्ग परेशान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2027 के चुनाव के लिए एकजुट होकर काम करने की अपील की। उन्होंने बरनाला के विकास से जुड़े मुद्दों का उल्लेख करते हुए हंडियाया मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल परियोजना और मस्तुआना साहिब कॉलेज के निर्माण कार्य में देरी को लेकर भी राज्य सरकार को घेरा। साथ ही कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर युवाओं, किसानों, मजदूरों, महिलाओं, व्यापारियों और कर्मचारियों के हित में बड़े फैसले लिए जाएंगे। कार्यक्रम के उपरांत केवल सिंह ढिल्लों ने बरनाला के सरकारी अस्पताल पहुंचकर लाठीचार्ज में घायल सफाई कर्मचारियों का हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने पंजाब सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने सफाई कर्मचारियों पर हुए लाठीचार्ज को दुर्भाग्यपूर्ण और लोकतंत्र के लिए शर्मनाक बताते हुए दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई तथा घायलों को उचित मुआवजा देने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों पर बेरहमी से बल प्रयोग किया गया। साथ ही सरकारी अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक्स-रे जैसी बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं हैं, जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने पेपर लीक के मुद्दे पर भी सरकार को घेरते हुए कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर: दहेज प्रताड़ना से महिला की मौत, पति समेत ससुरालियों पर प्रताड़ना के आरोप

28 Jul 2026

Chintpurni Sugam Pass Fraud: चिंतपूर्णी मंदिर सुगम पास फर्जीवाड़े की जांच तेज, बैंक रिकॉर्ड खंगालेगा प्रशासन

28 Jul 2026

VIDEO: भाभी के बैग से चोरी हुए ननद की गोद भराई के गहने

28 Jul 2026

VIDEO: तालाब में जाने से बाल-बाल बची स्कूल बस, सभी बच्चे सुरक्षित

28 Jul 2026

VIDEO: गांव में फायरिंग कर फैलाई थी दहशत, पुलिस ने तमंचे समेत किया गिरफ्तार

28 Jul 2026
विज्ञापन

VIDEO: सड़क किनारे मोर को नोच रहे थे कुत्ते, पुलिसकर्मी ने बचाई जान

28 Jul 2026

VIDEO: नई नवेली दुल्हन हो गई लापता, पांच दिन पहले हुई थी शादी; तलाश में जुटा दूल्हा

28 Jul 2026
विज्ञापन

VIDEO: वाहन की टक्कर से ऑटो चालक की मौत, साथी घायल

28 Jul 2026

VIDEO: सवारियां बैठाकर करते थे छिनैती, 4 गिरफ्तार

28 Jul 2026

नंगल में फार्मेसी पेपर लीक मामले में यूथ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, हरजोत बैंस के इस्तीफे की मांग

VIDEO: मोबाइल फोन चलाने पर डांट से आहत युवती ने फंदे से लटककर दी जान

28 Jul 2026

पंचकूला सेक्टर 6 डीजी हेल्थ के दफ्तर के बाहर हरियाणा हेल्थ मिनिस्टीरियल स्टाफ एसोसिएशन का प्रदर्शन

28 Jul 2026

VIDEO: घर में मिला युवक का शव, पत्नी ताला लगाकर फरार; हत्या की आशंका

28 Jul 2026

लुधियाना के नगर निगम जोन ए के बाहर संघर्ष कमेटी का प्रदर्शन जारी

28 Jul 2026

फतेहाबाद के टोहाना में 2024 की परमिशन पर 2026 में काटे 55 पेड़ जाने का मामला, अवैध कटाई के आरोप

28 Jul 2026

कानपुर में एंटी रोमियो स्क्वायड का एक्शन, महिलाओं पर भद्दे कमेंट करने वाला शोहदा गिरफ्तार

28 Jul 2026

गुरुहरसहाए में 60 किलो नकली पनीर पकड़ा, दो आरोपी पुलिस के हवाले

पंजाब यूनिवर्सिटी में PHD स्काॅलर की करंट लगने से माैत, छात्र भड़के

झज्जर में तेज बारिश, मुख्य मार्गों पर हुआ जलभराव

जिसे मृत समझा, वह लौटा घर, परिजनों में दौड़ी खुशी की लहर

28 Jul 2026

बलरामपुर में एसडीएम पर दुर्व्यवहार का आरोप, अनिश्चितकालीन हड़ताल पर लेखपालों की

28 Jul 2026

सराफा कारोबारी के पोत्र की अपहरण के बाद हत्या, पड़ोसी कारोबारी गिरफ्तार

28 Jul 2026

Panjab University Tragedy: पीएचडी स्कॉलर ज्योति की करंट लगने से मौत, छात्रों का प्रदर्शन

Video: लखनऊ मेट्रो फेज-2 का काम शुरू, बसंत कुंज योजना में बनेगा मेट्रो का यार्ड

28 Jul 2026

Video: बिजली आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का शक्ति भवन पर प्रदर्शन, दुर्घटना में मुआवजे की उठाई मांग

28 Jul 2026

Video: टीजीटी-पीजीटी के 20 हजार पदों पर पुरानी नियमावली से भर्ती की मांग, युवा मंच का प्रदर्शन

28 Jul 2026

करोड़ खर्च पर फिर पानी में डूबा ग्रेनो का औद्योगिक सेक्टर इकोटेक तीन

28 Jul 2026

कानपुर: सड़क पर बेसुध मिली युवती, पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती

28 Jul 2026

VIDEO: चलती ट्रेन से युवक को फेंका, बहन से छेड़खानी; प्रयागराज सुपरफास्ट एक्सप्रेस मामले की जांच करेगी ये टीम

28 Jul 2026

अयोध्या में मंडलीय समीक्षा बैठक आयोजित, सीएम डैशबोर्ड में 34वें से 17वें स्थान पर पहुंची रामनगरी

28 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed