फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Barnala lathi charge issue escalating

तूल पकड़ रहा बरनाला लाठीचार्ज का मुद्दा: पंजाब के कांग्रेसी सांसदों ने आयोग से की शिकायत, हस्तक्षेप की मांग

Tue, 28 Jul 2026 07:10 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 28 Jul 2026 07:10 PM IST
सार

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष व सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने सफाई कर्मचारियों पर हुई पुलिस कार्रवाई के लिए पंजाब सरकार को जिम्मेदार ठहराया।

विज्ञापन
Barnala lathi charge issue escalating
कांग्रेसी सांसदों ने अनुसूचित जाति आयोग को दिया ज्ञापन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेसी सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (एनसीएससी) को एक ज्ञापन सौंपकर बरनाला में प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारियों पर पुलिस द्वारा की गई लाठीचार्ज की शिकायत की। उन्होंने इस कथित  कार्रवाई के मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग भी की है। एनसीएससी के अध्यक्ष किशोर मकवाना के नाम दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि जायज अधिकारों और मांगों को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारियों पर पुलिस ने अत्यधिक बल प्रयोग किया, जिसमें लाठीचार्ज भी शामिल था।
विज्ञापन


इस दौरान पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष व सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने सफाई कर्मचारियों पर हुई पुलिस कार्रवाई के लिए पंजाब सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा, सीएम मान इस मामले में जिम्मेदारी तय करें। प्रतिनिधिमंडल में शामिल अन्य सांसदों  डॉ. अमर सिंह, डॉ. धर्मवीर गांधी और गुरजीत सिंह औजला  ने कहा, प्रदर्शनकारी सफाई कर्मचारियों की शिकायतें सुनने के बजाय जिला प्रशासन और पुलिस ने बल प्रयोग किया, जिससे कई सफाई कर्मचारी घायल हो गए।
विज्ञापन


सांसदों ने इस घटना की निष्पक्ष जांच कराने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि यह अनुसूचित जाति समुदाय के सदस्यों के सांविधानिक अधिकारों, सम्मान और सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती है। ज्ञापन में कानून के अनुसार जिम्मेदारी तय करने की भी मांग की गई है और आयोग से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने आयोग से अपील की है कि वह अपने सांविधानिक अधिकारों का उपयोग करते हुए इस मामले की जांच करे, पंजाब सरकार और बरनाला जिला प्रशासन
से रिपोर्ट तलब करे, निष्पक्ष जांच सुनिश्चित कराए और प्रभावित सफाई कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की सिफारिश करे।

ज्ञापन में कानून के अनुसार जिम्मेदारी तय करने की भी मांग की गई है और आयोग से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने की अपील की गई है। इस दौरान कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने उम्मीद जताई कि आयोग इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अनुसूचित जाति समुदाय के अधिकारों की रक्षा के लिए उचित कार्रवाई करेगा।

बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए, वड़िंग ने कहा कि जिस तरह बरगाड़ी में शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर हुई पुलिस फायरिंग के लिए सुखबीर बादल को जवाबदेह माना जाता है, उसी तरह मुख्यमंत्री और गृह मंत्री होने के नाते भगवंत मान भी सफाई कर्मचारियों पर हुई पुलिस कार्रवाई के लिए जवाबदेह हैं। उन्होंने यह भी घोषणा की कि पंजाब कांग्रेस इस मामले को लेकर पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाएगी तथा दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई और सफाई कर्मचारियों को न्याय दिलाने की मांग करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed