फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Brother-accused-assault-love-marriage-injured-newlywed-Alakhnath-Ganga-Ghat

Bihar News: गंगा में कूदकर जान देने पहुंची नवविवाहिता, मंदिर परिसर में लोगों ने बचाई जान

Tue, 28 Jul 2026 06:27 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाढ़ Published by: पटना ब्यूरो Updated Tue, 28 Jul 2026 06:27 PM IST
सार

पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र स्थित अलखनाथ मंदिर परिसर में एक घायल नवविवाहिता गंगा में कूदकर आत्महत्या करने पहुंच गई, लेकिन पुजारियों और स्थानीय लोगों की सतर्कता से उसकी जान बच गई।

विज्ञापन
Brother-accused-assault-love-marriage-injured-newlywed-Alakhnath-Ganga-Ghat
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र स्थित अलखनाथ मंदिर परिसर में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मारपीट में गंभीर रूप से घायल एक नवविवाहिता गंगा नदी में कूदकर आत्महत्या करने के इरादे से घाट पर पहुंच गई। मंदिर परिसर में महिला की हालत देखकर वहां मौजूद पुजारियों और स्थानीय लोगों को कुछ अनहोनी का अंदेशा हुआ। उन्होंने तुरंत महिला को संभाला और उसे ऐसा कदम उठाने से रोक लिया। बाद में सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया।

मंदिर परिसर में बेसुध हालत में मिली महिला

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मंदिर परिसर में मौजूद लोगों ने देखा कि एक महिला बेहद बेसुध और बदहवास हालत में बैठी हुई है। उसके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे और वह मानसिक रूप से भी काफी परेशान दिखाई दे रही थी। महिला की स्थिति देखकर पुजारियों और स्थानीय लोगों ने उसे संभाला और उससे बातचीत करने की कोशिश की।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो महीने पहले की थी लव मैरिज

काफी देर तक समझाने और दिलासा देने के बाद महिला ने बताया कि वह मोकामा विधानसभा क्षेत्र के तारतर गांव की रहने वाली है। उसने करीब दो महीने पहले लहरिया पोखर में अपनी पसंद से प्रेम विवाह किया था। महिला का आरोप है कि उसके मायके में उसके ही भाई ने उसके साथ मारपीट की। इसी घटना से आहत होकर उसने गंगा नदी में कूदकर अपनी जान देने का फैसला कर लिया था।


ये भी पढ़ें- Bihar News: तेजस्वी यादव अब भी संतुष्ट नहीं, सरकार से न्यायिक जांच की मांग की; सीएम सम्राट पर भी साधा निशाना

परिजन पहुंचे, लेकिन बयानों में दिखा विरोधाभास

घटना की जानकारी मिलते ही महिला के परिजन भी अलखनाथ मंदिर पहुंच गए। उस समय तक मंदिर परिसर में लोगों की भीड़ जमा हो चुकी थी। महिला के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें थीं। उसकी हालत इतनी खराब थी कि वह अपने माता-पिता तक को पहचान नहीं पा रही थी। इस दौरान परिजनों के बयान भी एक-दूसरे से मेल नहीं खाए। महिला की मां ने कहा कि बेटी गिर गई थी और ईंट लगने से उसे चोट आई है। वहीं, परिवार के एक अन्य सदस्य ने दावा किया कि महिला ट्रेन से गिरने के कारण घायल हुई है।

मारपीट के आरोप ने बढ़ाए सवाल

महिला ने साफ तौर पर आरोप लगाया कि उसके भाई ने उसके साथ मारपीट की थी। दूसरी ओर, परिजनों की ओर से चोट लगने के अलग-अलग कारण बताए गए। ऐसे में पूरे मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस अब महिला के आरोपों और परिजनों के बयानों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय लोगों ने तुरंत बाढ़ थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल-112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। इसके बाद गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए बाढ़ अनुमंडल अस्पताल भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है।

पुलिस कर रही पूरे मामले की जांच

पुलिस का कहना है कि महिला के बयान और परिजनों से मिली जानकारी के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है। मारपीट के आरोप, चोट के कारण और आत्महत्या की कोशिश से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed