फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   arvind kejriwal on siwan student protest ak 47 controversy bihar police suspended constable bjp

Bihar: 'क्या छात्र आतंकवादी हैं?' एके-47 विवाद पर केजरीवाल का भाजपा पर बड़ा हमला, जेपी आंदोलन की दिलाई याद

Tue, 28 Jul 2026 04:18 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Tue, 28 Jul 2026 04:18 PM IST
सार

बिहार के सीवान में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर AK-47 के इस्तेमाल का वीडियो वायरल होने के बाद राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि क्या छात्र आतंकवादी हैं, जिन पर AK-47 का इस्तेमाल किया गया।

विज्ञापन
arvind kejriwal on siwan student protest ak 47 controversy bihar police suspended constable bjp
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के सीवान में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर AK-47 राइफल के इस्तेमाल को लेकर राजनीति तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इस मुद्दे पर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि छात्रों के साथ आतंकवादियों जैसा व्यवहार नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या बिहार के छात्र आतंकवादी हैं, जिन पर AK-47 जैसी राइफल का इस्तेमाल किया गया?
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
25 जुलाई को सीवान में परीक्षा में कथित गड़बड़ियों के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन हुआ था। इस दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें कथित तौर पर एक पुलिसकर्मी AK-47 राइफल का इस्तेमाल करता हुआ दिखाई दिया। वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया और इसे लेकर विपक्ष ने सरकार पर सवाल उठाने शुरू कर दिए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar News: तेजस्वी यादव अब भी संतुष्ट नहीं, सरकार से न्यायिक जांच की मांग की; सीएम सम्राट पर भी साधा निशाना
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल ने BJP और केंद्र सरकार पर साधा निशाना
अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए लिखा, "भाजपा को क्या हो गया है? बिहार के छात्रों पर AK-47 से गोली चलाई गई। क्या ये छात्र आतंकवादी हैं?" उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि बिहार की धरती से लोकनायक जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में यह नारा उठा था, "सिंहासन खाली करो कि जनता आती है।" केजरीवाल ने आगे लिखा, "कृपया छात्रों से मत उलझिए।"

वायरल वीडियो के बाद पुलिसकर्मी निलंबित
सीवान के पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने सोमवार को बताया कि वायरल वीडियो सामने आने के बाद जिला खुफिया इकाई (District Intelligence Unit) में तैनात संबंधित पुलिसकर्मी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। वायरल वीडियो और उससे जुड़े सभी तथ्यों की पड़ताल की जा रही है। विभागीय जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed