फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPPSC Assistant Professor Preliminary Exam Results 2026 Declared for Eight Subjects

UPPSC: यूपी सहायक प्रोफेसर प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे जारी, किस विषय में कितने अभ्यर्थी हुए सफल? जानें यहां

Sat, 15 Aug 2026 03:30 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Sat, 15 Aug 2026 03:30 PM IST
सार

UPPSC Assistant Professor Result: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सरकारी कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर भर्ती के लिए आयोजित प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। आयोग ने वाणिज्य, ललित कला और हिंदी समेत आठ विषयों के नतीजे घोषित किए हैं।

विज्ञापन
UPPSC Assistant Professor Preliminary Exam Results 2026 Declared for Eight Subjects
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

UPPSC: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने सरकारी कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर भर्ती के लिए आयोजित प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। आयोग ने वाणिज्य, ललित कला, हिंदी, गणित, दर्शनशास्त्र, संस्कृत, प्राणी विज्ञान और कंप्यूटर विज्ञान सहित आठ विषयों के नतीजे घोषित किए हैं। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।

विज्ञापन


सरकारी कॉलेज सहायक प्रोफेसर भर्ती 2025 के लिए प्रारंभिक परीक्षा 31 मई 2026 को आयोजित की गई थी। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में सफलता हासिल की है, वे अब मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।

विज्ञापन

कैसा रहा विषयवार परिणाम?

  • वाणिज्य (Commerce): 8,423 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 4,154 परीक्षा में शामिल हुए। 157 रिक्तियों के लिए 945 उम्मीदवार मुख्य परीक्षा हेतु सफल घोषित किए गए हैं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • चित्रकला (Drawing and Painting): 1,582 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था और 877 परीक्षा में शामिल हुए। 8 रिक्तियों के लिए 213 उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए चयनित हुए हैं।
  • हिंदी: 16,098 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 10,801 परीक्षा में शामिल हुए। 87 रिक्तियों के लिए 1,983 उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में पहुंच गए हैं।
  • गणित: 3,916 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था और 1,729 परीक्षा में शामिल हुए। 79 रिक्तियों के लिए 474 उम्मीदवार सफल घोषित किए गए हैं।
  • दर्शनशास्त्र: 895 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 618 परीक्षा में शामिल हुए। 14 रिक्तियों के लिए 211 उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए चयनित हुए हैं।
  • संस्कृत: 4,315 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था और 2,297 परीक्षा में शामिल हुए। 56 रिक्तियों के लिए 878 उम्मीदवार सफल घोषित किए गए हैं।
  • जंतु विज्ञान (Zoology): 4,437 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 1,926 परीक्षा में शामिल हुए। 79 रिक्तियों के लिए 775 उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में पहुंचे हैं।
  • कंप्यूटर साइंस: 573 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था और 185 परीक्षा में शामिल हुए। 1 रिक्ति के लिए 18 उम्मीदवार मुख्य परीक्षा हेतु सफल घोषित किए गए हैं।

 

विषय पंजीकृत उम्मीदवार परीक्षा में शामिल रिक्तियां मुख्य परीक्षा के लिए सफल
वाणिज्य (Commerce) 8,423 4,154 157 945
चित्रकला (Drawing & Painting) 1,582 877 8 213
हिंदी 16,098 10,801 87 1,983
गणित 3,916 1,729 79 474
दर्शनशास्त्र 895 618 14 211
संस्कृत 4,315 2,297 56 878
जंतु विज्ञान (Zoology) 4,437 1,926 79 775
कंप्यूटर साइंस 573 185 1 18

कब होगी मुख्य परीक्षा?

यूपीपीएससी ने स्पष्ट किया है कि यह परिणाम फिलहाल अस्थायी (प्रोविजनल) है। मुख्य परीक्षा की तिथि, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया और अन्य जरूरी जानकारी अलग से जारी की जाएगी। उम्मीदवारों के प्राप्तांक और कट-ऑफ अंक अंतिम चयन परिणाम घोषित होने के बाद आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे। आयोग ने यह भी कहा है कि इस संबंध में सूचना का अधिकार (RTI) के तहत कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

UPPSC Assistant Professor Result 2026: ऐसे देखें रिजल्ट?

  • सबसे पहले UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर "Assistant Professor (Government College) Examination-2025 Result" लिंक पर क्लिक करें।
  • संबंधित विषय का रिजल्ट PDF डाउनलोड करें।
  • PDF खुलने के बाद Ctrl + F दबाकर अपना रोल नंबर खोजें।
  • यदि आपका रोल नंबर सूची में है, तो आप मुख्य परीक्षा के लिए चयनित हैं।
  • भविष्य के लिए रिजल्ट PDF डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed