UPPSC: यूपीपीएससी टीजीटी का रिजल्ट घोषित, चार विषयों के अभ्यर्थियों की लिस्ट हुई जारी; यहां से करें तुरंत चेक
UPPSC TGT Result: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने टीजीटी भर्ती परीक्षा के चार विषयों का रिजल्ट घोषित कर दिया है। आयोग ने मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी है, जिससे अब चयनित उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होंगे।
विस्तार
UPPSC TGT Result OUT: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने सहायक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक (TGT) शाखा परीक्षा 2025 के कुछ विषयों के परिणाम जारी कर दिए हैं। इस परिणाम में उन उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है जो भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए चुने गए हैं।
आयोग ने संगीत, कृषि/बागवानी, कला और उर्दू जैसे विषयों में मुख्य परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों के नाम प्रकाशित किए हैं। यह परिणाम 12 अप्रैल 2026 को जारी किया गया है और उम्मीदवार इसे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं कि उनका चयन हुआ है या नहीं।
संगीत विषय के लिए 433 अभ्यर्थी चयनित
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) परीक्षा 2025 के अंतर्गत संगीत विषय का परिणाम जारी कर दिया है। पुरुष शाखा में 52 और महिला शाखा में 13 पदों के साथ दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग में 4 पदों के लिए 25 जनवरी 2026 को परीक्षा हुई थी। इस विषय में 3729 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 1874 परीक्षा में शामिल हुए। प्रारंभिक परीक्षा के आधार पर कुल 433 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया है।
कृषि/उद्यानकर्म विषय के लिए 224 सफल
टीजीटी परीक्षा के तहत कृषि/उद्यानकर्म विषय की प्रारंभिक परीक्षा 24 जनवरी 2026 को आयोजित की गई थी। इस विषय में 11753 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था और 6490 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। कुल 14 पदों सहित दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के विभिन्न पदों के लिए चयन होना है। प्रारंभिक परीक्षा के आधार पर 224 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया है।
संगीत विषय के लिए 433 अभ्यर्थी चयनित
कला विषय की प्रारंभिक परीक्षा 24 जनवरी 2026 को आयोजित की गई थी। इस विषय में पुरुष शाखा के 383 और महिला शाखा के 195 पदों के साथ दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के कुछ पद भी शामिल हैं। कला विषय में 19748 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 9808 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। प्रारंभिक परीक्षा के आधार पर कुल 2854 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया है।
उर्दू विषय में 732 अभ्यर्थी हुए सफल
उर्दू विषय के लिए प्रारंभिक परीक्षा 25 जनवरी 2026 को आयोजित की गई थी। इस विषय में पुरुष शाखा के 102 और महिला शाखा के 18 पदों पर भर्ती की जाएगी। उर्दू विषय में 8765 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 4880 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। प्रारंभिक परीक्षा के आधार पर कुल 732 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया है।
रिजल्ट कैसे चेक करें
- सबसे पहले उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर “परिणाम” या “नवीनतम अपडेट” सेक्शन पर क्लिक करें।
- वहां सहायक शिक्षक टीजीटी 2025 (विषयवार) रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद संबंधित विषय की PDF फाइल खुल जाएगी।
- अपना रिजल्ट देखने के लिए Ctrl + F दबाएं और अपना रोल नंबर सर्च करें।
- अंत में PDF फाइल डाउनलोड करके भविष्य के लिए सेव कर लें।
कमेंट
कमेंट X