UPSC Topper List 2025: अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर, दूसरे नंबर पर राजेश्वरी का कब्जा, देखें टॉपर लिस्ट
UPSC CSE 2025 Topper: संघ लोक सेवा आयोग ने सीएसई 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया टॉप कर इतिहास रच दिया है, जबकि दूसरे स्थान पर राजेश्वरी ने शानदार प्रदर्शन किया। पूरी टॉपर्स लिस्ट यहां देख सकते हैं।
विस्तार
UPSC CSE 2025 Topper List: देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक सिविल सर्विसेज एग्जाम (CSE) 2025 का अंतिम परिणाम आखिरकार जारी कर दिया गया है। 6 मार्च 2026 को आयोग ने फाइनल रिजल्ट घोषित किया। इस बार अनुज अग्निहोत्री ने पहला स्थान हासिल किया है। दूसरे स्थान पर राजेश्वरी सुवे एम रहीं, जबकि तीसरा स्थान एकांश ढुल ने प्राप्त किया है। चौथे स्थान पर राघव झुनझुनवाला और पांचवें स्थान पर ईशान भटनागर रहे।
इस वर्ष कुल 958 उम्मीदवारों को विभिन्न केंद्रीय सेवाओं के लिए चयनित किया गया है। इन अभ्यर्थियों की सिफारिश इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस (IAS), इंडियन फॉरेन सर्विस (IFS), इंडियन पुलिस सर्विस (IPS) तथा अन्य ग्रुप ‘A’ और ग्रुप ‘B’ सेवाओं के लिए की गई है। लिखित परीक्षा अगस्त 2025 में आयोजित की गई थी, जबकि इंटरव्यू प्रक्रिया दिसंबर 2025 से फरवरी 2026 के बीच संपन्न हुई।
देखें टॉपर लिस्ट
| रैंक | रोल नंबर | नाम |
|---|---|---|
| 1 | 1131589 | अनुज अग्निहोत्री |
| 2 | 4000040 | राजेश्वरी सुवे एम |
| 3 | 3512521 | एकांश ढुल |
| 4 | 0834732 | राघव झुनझुनवाला |
| 5 | 0409847 | ईशान भटनागर |
| 6 | 6410067 | जिनिया अरोड़ा |
| 7 | 0818306 | ए आर राजा मोहिद्दीन |
| 8 | 0843487 | पक्षल सेक्रेटरी |
| 9 | 0831647 | आस्था जैन |
| 10 | 1523945 | उज्ज्वल प्रियांक |
| 11 | 1512091 | यशस्वी राज वर्धन |
| 12 | 0840280 | अक्षित भारद्वाज |
| 13 | 7813999 | अनन्या शर्मा |
| 14 | 5402316 | सुरभि यादव |
| 15 | 3507500 | सिमरनदीप कौर |
| 16 | 0867445 | मोनिका श्रीवास्तव |
| 17 | 0829589 | चितवन जैन |
| 18 | 5604518 | श्रुति आर |
| 19 | 0105602 | निसार दिशांत अमृतलाल |
| 20 | 6630448 | रवि राज |
| 21 | 5810539 | शुभम सिंह |
| 22 | 0865516 | गीतिका अरोड़ा |
| 23 | 1018309 | जीनू श्री जसवन्त चन्द्र |
| 24 | 6409132 | इफ्रा शम्स अंसारी |
| 25 | 3522397 | भाविका चोपड़ा |
| 26 | 6005804 | इशिता शर्मा |
| 27 | 0817184 | विकास |
| 28 | 0840852 | प्राची हनी |
| 29 | 0806993 | नबिया परवेज |
| 30 | 5913396 | निकिता वर्मा |
| 31 | 6309170 | आर्यन यादव |
| 32 | 0830156 | उत्कर्ष |
| 33 | 0860949 | मयंक पुरोहित |
| 34 | 0825270 | नैंसी सिंह |
| 35 | 4901620 | वैभवी अग्रवाल |
| 36 | 0511696 | दीपाली महतो |
| 37 | 1133234 | साक्षी जैन |
| 38 | 0841044 | दीपांशु जिंदल |
| 39 | 0823924 | रोहिन कुमार |
| 40 | 0602709 | दीक्षा राय |
| 41 | 4119928 | सुदीपा दत्ता |
| 42 | 5900853 | अपूर्वा वर्मा |
| 43 | 0410805 | रूपल जयसवाल |
| 44 | 0846988 | दीक्षा चौरसिया |
| 45 | 0822123 | प्रिया सिंह चौहान |
| 46 | 5409516 | शाम्भवी तिवारी |
| 47 | 5816036 | प्रीति चौहान |
| 48 | 0824095 | अनिकेत रंजन |
| 49 | 6317961 | तरूण कुमार यादव |
| 50 | 0859643 | ईशित्व आनंद |
ये भी पढ़ें: UPSC CSE 2025 Final Result: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी, अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप
कैटेगरी-वाइज रिक्तियां
इस बार कुल 1087 पदों को भरने की जानकारी दी गई थी। हालांकि, आयोग ने फिलहाल 958 उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की है। इन चयनित अभ्यर्थियों को विभिन्न केंद्रीय सेवाओं में नियुक्त किया जाएगा।
कैटेगरी के अनुसार, चयनित उम्मीदवारों में जनरल (UR) से 317, ईडब्ल्यूएस से 104, ओबीसी से 306, एससी से 158 और एसटी से 73 उम्मीदवार शामिल हैं। इस तरह कुल 958 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।
| कैटेगरी | चयनित उम्मीदवार |
|---|---|
| जनरल (UR) | 317 |
| EWS | 104 |
| OBC | 306 |
| SC | 158 |
| ST | 73 |
| कुल | 958 |
कैसे होता है चयन?
संघ लोक सेवा आयोग द्वारा सिविल सर्विसेज परीक्षा (CSE) का चयन तीन चरणों में किया जाता है। सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) आयोजित होती है, जो स्क्रीनिंग टेस्ट के रूप में काम करती है। इसमें सफल उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए योग्य माने जाते हैं।इसके बाद मुख्य परीक्षा (Mains) ली जाती है, जिसमें लिखित विषयों के विस्तृत पेपर होते हैं। मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को साक्षात्कार (Interview/Personality Test) के लिए बुलाया जाता है। अंतिम चयन मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट बनाकर किया जाता है। इसके बाद उम्मीदवारों को उनकी रैंक और वरीयता के अनुसार IAS, IPS, IFS तथा अन्य केंद्रीय सेवाओं में नियुक्ति दी जाती है।
ऐसे देखें रिजल्ट
रिजल्ट देखने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करें:- सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर “Results” सेक्शन पर क्लिक करें।
- Civil Services Examination (CSE) Result वाले लिंक को चुनें।
- PDF फाइल डाउनलोड करें।
- डाउनलोड की गई PDF में अपना रोल नंबर या नाम सर्च करें।
कमेंट
कमेंट X