सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Punjab Police Announces Recruitment for 3,298 Constable Posts

Punjab Police Constable Jobs: पुलिस कांस्टेबल के 3,298 पदों पर निकली भर्ती, 12वीं पास 10 मार्च से करें आवेदन

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Fri, 06 Mar 2026 09:15 AM IST
विज्ञापन
सार

Punjab Police Constable Recruitment 2026 Notification: पंजाब ने पुलिस कांस्टेबल के कुल 3,298 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इस भर्ती के लिए 12वीं पास उम्मीदवार 10 मार्च 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

Punjab Police Announces Recruitment for 3,298 Constable Posts
Punjab Police Constable - फोटो : https://punjabpolice.gov.in
विज्ञापन

विस्तार

Punjab Police Constable Vacancy: पंजाब पुलिस ने राज्य के युवाओं के लिए एक बड़ी भर्ती की अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के अंतर्गत जिला पुलिस और सशस्त्र पुलिस कैडर में कांस्टेबल के पदों पर सीधी नियुक्ति की जाएगी। कुल 3,298 रिक्तियों को भरने के उद्देश्य से यह भर्ती अभियान शुरू किया गया है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 मार्च 2026 से प्रारंभ होगी। यह मौका उन सभी अभ्यर्थियों के लिए है जिन्होंने 10+2 (इंटरमीडिएट) परीक्षा उत्तीर्ण की है और पुलिस विभाग में सेवा करने का सपना देखते हैं।

Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

नोट करें तिथियां

आयोजन तारीख
अधिसूचना जारी होने की तिथि 05 मार्च 2026
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ तिथि 10 मार्च 2026 (मंगलवार) शाम 7:00 बजे
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 मार्च 2026 (सोमवार) रात 11:55 बजे तक
सीबीटी परीक्षा तिथि बाद में सूचित किया जाएगा
उत्तर कुंजी आपत्ति विंडो बाद में सूचित किया जाएगा

आवेदन के लिए जरूरी शर्तें

  • शैक्षणिक योग्यता: सामान्य उम्मीदवारों के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/विश्वविद्यालय से 10+2 (इंटरमीडिएट) या उसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है, जबकि पूर्व सैनिकों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक (10वीं पास) निर्धारित की गई है।
  • अनिवार्य शर्त: उम्मीदवार ने मैट्रिक परीक्षा में पंजाबी भाषा को अनिवार्य या वैकल्पिक विषय के रूप में पढ़ा/उत्तीर्ण किया हो, या पंजाब सरकार द्वारा निर्धारित पंजाबी की कोई समकक्ष परीक्षा पास की हो। 
  • आयु सीमा: आयु सीमा 1 जनवरी 2026 के अनुसार निर्धारित की जाएगी, जिसके तहत उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियमों के अनुसार आयु में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।

देखें वर्गवार रिक्तियां

वर्ग रिक्तियां  महिलाएं
अनारक्षित 1066 304
एससी (बालमीकि/मजबी सिख) 260 104
एससी (रामदासिया और अन्य) 260 104
पिछड़े वर्ग 260 104
पूर्व सैनिक (सामान्य) 182 104
भूतपूर्व सैनिक (एससी बाल्मीकि/मजबी) 52 00
पूर्व सैनिक (एससी रामदासिया और अन्य) 52 00
पूर्व सैनिक (बीसी) 52 00
पुलिस कर्मियों के आश्रित 52 18
ईडब्ल्यूएस 260 78
स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रित 26 09
कुल 2522 825

चयन प्रक्रिया

  • कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT): इसमें पेपर-I (100 अंक) सामान्य ज्ञान, गणित, तर्कशक्ति, अंग्रेजी, पंजाबी और डिजिटल साक्षरता से होगा, तथा पेपर-II (50 अंक) पंजाबी भाषा का अर्हता पत्र होगा, जिसमें न्यूनतम 50% अंक आवश्यक हैं।
  • शारीरिक स्क्रीनिंग टेस्ट (PST) और शारीरिक माप परीक्षण (PMT): यह चरण योग्यता आधारित होगा, जिसमें उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित मानकों को पूरा करना अनिवार्य होगा।
  • दस्तावेज सत्यापन: अंतिम चरण में सभी मूल प्रमाणपत्रों और आवश्यक दस्तावेजों की जांच की जाएगी।

आवेदन शुल्क

वर्ग आवेदन शुल्क परीक्षा शुल्क कुल
सामान्य 550 650 1200
अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (सभी राज्य) और पिछड़ा वर्ग (केवल पंजाब) 550 150 700
ईडब्ल्यूएस 550 150 700
पंजाब राज्य के पूर्व सैनिक/पूर्व सैनिकों के वंशज 500 0 500

कितना मिलेगा वेतन?

चयनित उम्मीदवारों को सरकार के नियमों के अनुसार वेतन मिलेगा। इस भर्ती में वेतन 19,900 रुपये प्रति माह तय किया गया है। नौकरी शुरू करने के बाद पहले तीन वर्षों तक हर महीने 19,900 रुपये वेतन दिया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और भर्ती सेक्शन खोलें।
  • रजिस्ट्रेशन करें, अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करके नया अकाउंट बनाएं।
  • लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म भरें।
  • व्यक्तिगत व शैक्षणिक विवरण सही-सही दर्ज करें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें (फोटो, हस्ताक्षर, प्रमाण पत्र आदि)।
  • आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • फॉर्म को ध्यान से जांचें और सबमिट करें।
  • कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड/प्रिंट करें भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed