{"_id":"69ab2972265df34c270912d4","slug":"due-to-enmity-the-bullies-broke-the-head-of-the-former-councilordue-to-enmity-the-bullies-broke-the-head-of-the-former-councilor-kaushambi-news-c-261-1-kmb1014-137583-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: रंजिश में दबंगों ने पूर्व सभासद का फोड़ा सिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: रंजिश में दबंगों ने पूर्व सभासद का फोड़ा सिर
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sat, 07 Mar 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
घायल सभासद राम कैलाश
विज्ञापन
कस्बा स्थित शराब की दुकान के समीप बृहस्पतिवार रात दबंगों ने रंजिशन पूर्व सभासद का सिर फोड़ कर लहूलुहान कर दिया। शोर सुनकर मौके पर जुटे लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। घायल सभासद के साथी ने थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है।
नईम मिंया का पूरा वार्ड निवासी हरिश्चंद्र के मुताबिक मोहल्ले के ही दो युवकों से उनकी मारपीट हुई थी। इसी को लेकर वह रंजिश रखते हैं। बृहस्पतिवार रात वह पूर्व सभासद राम कैलाश के साथ बाइक से पुलिस चौकी चायल गए थे। रात करीब 11 बजे लौटने के दौरान शराब की दुकान के सामने युवकों ने प्रयागराज के तिवारी तालाब निवासी अपने भांजे सहित तीन अन्य साथियों संग गालीगलौज करते हुए पूर्व सभासद की बाइक रोक ली।
आरोप है कि विरोध करने पर उन्होंने जमकर पिटाई कर दी। इससे पूर्व सभासद का सिर फट गया और वह लहूलुहान हो गए। इस संबंध में थानाध्यक्ष विकास सिंह ने बताया कि घायल सभासद को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना की छानबीन कर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos