सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Woman riding a bicycle dies in road accident, husband critical

Amethi News: सड़क हादसे में साइकिल सवार महिला की मौत, पति गंभीर

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 07 Mar 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Woman riding a bicycle dies in road accident, husband critical
विज्ञापन
सिंहपुर। शिवरतनगंज के सेमरौता-इन्हौंना मार्ग पर नैया नाले के पास बृहस्पतिवार को एक वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार रतवलिया गांव निवासी चंद्रावती (54) की मौत हो गई। हादसे में पति रामानंद (57) घायल हो गए। चंद्रावती की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Trending Videos


अंशुराज ने बताया कि बृहस्पतिवार को उनके पिता रामानंद मां चंद्रावती को उपचार कराने साइकिल से सेमरौता बाजार गए थे। वापस लौटते समय सेमरौता-इन्हौंना मार्ग पर नैया नाले के पास उनकी साइकिल एक चार पहिया वाहन की चपेट में आ गई। हादसे के बाद चालक वाहन सहित भाग निकला। टक्कर में साइकिल सवार दंपत्ती गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को सिंहपुर सीएचसी पहुंचा। जहां से चंद्रावती को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



कर परिजन उन्हें बीएचईएल स्थित निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। जबकि पति रामानंद का इलाज सिंहपुर सीएचसी में चल रहा है। एसओ दयाशंकर मिश्र ने बताया कि फिलहाल इस मामले में परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। चंद्रावती की मौत के बाद बेटे अंशू और बेटी सीमा का रो-रोकर बुरा हाल है। चंद्रावती के भाई सुरेश भी बहन की मौत से गमगीन हैं। रिश्तेदार और ग्रामीण परिजनों को सांत्वना देने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed