{"_id":"69ab2dccb02b91229a0e7412","slug":"youth-dies-after-drowning-in-a-pond-in-vapi-amethi-news-c-96-1-ame1002-160255-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: वापी में तालाब में डूबने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: वापी में तालाब में डूबने से युवक की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 07 Mar 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संग्रामपुर। महाराष्ट्र के वापी में होली के दिन तालाब में नहाने गए ठेंगहा निवासी विनोद सोनी के बेटे अतुल सोनी (19) की डूबने से मौत हो गई। इसकी जानकारी गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
मनोज सोनी ने बताया कि उनके भाई विनोद और भाभी धर्मा देवी बेटे अतुल के साथ महाराष्ट्र के वापी में रहते थे। मां की फरीदाबाद में मौत होने पर बुधवार को भाई और भाभी फरीदाबाद में अंतिम संस्कार में शामिल होने चले गए थे। वापी में उनका भतीजा घर पर अकेला था। बुधवार को होली खेलने के बाद भतीजा दोस्तों के साथ पास के तालाब में नहाने चला गया।
नहाते समय गहरे पानी में भतीजा डूब गया। गोताखोरों की मदद से जब तक भतीजे को तालाब से बाहर निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। भतीजे की मौत की सूचना ठेंगहा गांव पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। अतुल की मौत के बाद पिता विनोद और मां धर्मा देवी का भी हाल बेहाल है। भाई राहुल और विकास भी गमगीन हैं। बताया कि राहुल की शादी में नवंबर में परिवार के साथ अतुल घर आया था।
Trending Videos