{"_id":"69ab2c1f2c65a79352011f7a","slug":"work-like-a-family-in-the-organization-sarvendra-amethi-news-c-96-1-ame1008-160297-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार की तरह करें संगठन का काम : सर्वेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवार की तरह करें संगठन का काम : सर्वेंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 07 Mar 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। भाजपा, कांग्रेस और सपा जातिवादी, धोखेबाज और आरक्षण विरोधी हैं। प्रदेश की जनता बसपा सुप्रीमो मायावती को फिर से मुख्यमंत्री देखना चाहती है। ये बातें शुक्रवार को गौरीगंज स्थित निजी गेस्ट में आयोजित बसपा की बैठक को संबोधित करते हुए अयोध्या मंडल प्रभारी सर्वेंद्र आंबेडकर ने कहीं।
उन्होंने पार्टी संगठन के कार्यों की समीक्षा की करते हुए सभी विधानसभा अध्यक्षों को 15 मार्च को मान्यवर कांशीराम की जयंती के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने बसपा को सबसे कम उम्र की राष्ट्रीय पार्टी बताया। कार्यकर्ताओं को संगठन का काम अपने परिवार की तरह करने को प्रेरित किया। कहा कि जिन पदाधिकारियों के पास समय नहीं है, वे ईमानदारी से पद छोड़ दें। इससे दूसरे युवा कार्यकर्ताओं को संगठन का काम आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा।
जिलाध्यक्ष सुरेश कमल ने कहा कि उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में बसपा के पक्ष में माहौल है। बताया कि मुस्लिम, ब्राह्मण और ओबीसी समाज बसपा के साथ आ रहा है। इस मौके पर जिला महामंत्री सरवन कुमार यादव, शिवराम गौतम, बद्री प्रसाद प्रजापति, विवेक उर्फ बबलू पांडेय, अरुण कुमार गौतम, जगन्नाथ पाल, केके आर्य, विजय गौतम, लक्ष्मण प्रसाद, लालती देवी, केश कुमारी आदि मौजूद रहे।
Trending Videos