{"_id":"69ab2c9e3359bb364608f987","slug":"dead-body-of-a-young-woman-found-in-gomti-river-amethi-news-c-96-1-ame1002-160319-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: गोमती नदी में मिला युवती का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: गोमती नदी में मिला युवती का शव
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 07 Mar 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। सुल्तानपुर के हलियापुर के गोहानिया गांव निवासी मनीषा निषाद (23) का शव शुक्रवार को भाले सुल्तान शहीद स्मारक के दुवरिया गांव के पास गोमती नदी में मिला। मनीषा होली के दिन नहाते समय नदी में डूब गई थी। इसके बाद से परिजन और पुलिस उसकी तलाश कर रहे थे।
रमई के अनुसार उनकी बेटी मनीषा होली के दिन नहाते समय गोमती नदी में डूब गई थी। घटना की सूचना मिलने के बाद हलियापुर पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में उसकी तलाश की जा रही थी। दो दिन से खोजबीन चल रही थी। इसी बीच जानकारी मिली कि गांव से करीब सात किलोमीटर दूर दुवरिया गांव के पास गोमती नदी में एक शव मिला है।
वह परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे तो शव मनीषा का निकला। एसओ ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से निकलवाया। रमई ने शव की पहचान अपनी बेटी मनीषा के रूप में की। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई। बताया कि परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम के बाद रिपोर्ट हलियापुर पुलिस को भेजी जाएगी।
Trending Videos