{"_id":"69ab296252eb177abd0f7fa6","slug":"players-from-the-district-will-make-a-splash-in-nine-sportsthe-competition-will-start-from-march-11-basti-news-c-207-1-bst1005-154403-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: नौ खेलों में जिले के खिलाड़ी मचाएंगे धमाल...11 मार्च से शुरू होगी स्पर्धा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: नौ खेलों में जिले के खिलाड़ी मचाएंगे धमाल...11 मार्च से शुरू होगी स्पर्धा
विज्ञापन
स्टेडियम में आयोजित होने वाली खेल प्रतियोगिता संबंधी तैयारी व प्रैक्टिस करते खिलाड़ी संवाद
विज्ञापन
बस्ती। जिले के खिलाड़ियों को स्थानीय स्तर पर प्रतिभा दिखाकर क्षितिज पर चमकने का मौका मिलने जा रहा है। 11 मार्च से राज्य सरकार के निर्देशन में खेल विभाग की ओर से शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में जनपद स्तरीय प्रतियोगिता शुरू होगी। कुल, नौ खेल में खिलाड़ी धमाल मचाएंगे।
क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि जिला स्तरीय जूनियर बालक हॉकी प्रतियोगिता 11 मार्च को, जिला स्तरीय जूनियर बालक-बालिका जूडो प्रतियोगिता आठ भार वर्ग के लिए और जिला स्तरीय जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता पांच ग्रीको और पांच फ्री स्टाइल 12 व 13 मार्च को, जिला स्तरीय जूनियर बालक-बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता, जिला स्तरीय बालक-बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता 10-10 खेल, जिला स्तरीय जूनियर बालक-बालिका वालीबॉल प्रतियोगिता 12 प्लस एक प्रति टीम, जिला स्तरीय जूनियर बालक-बालिका बास्केटबॉल 12 प्लस एक प्रति टीम और जिला स्तरीय जूनियर बालक-बालिका बैडमिंटन प्रतियोगिता एकल एवं युगल 13 व 14 मार्च को, जिला स्तरीय जूनियर बालक-बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता 14 व 16 मार्च को शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में प्रस्तावित है।
क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में जनपद बस्ती के सभी टीम खेलों में केवल प्रथम, द्वितीय पुरस्कार और एकल खेलो में प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार विजेताओं को खेल विभाग की ओर से प्रदान किया जाएगा। आयोजन की तैयारियां तेज कर दी गई हैं और खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है। इसके लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू है। खिलाड़ी प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में भाग ले सकते हैं।
विभाग द्वारा अलग-अलग आयु वर्ग की पात्रता तय की गई है, ताकि प्रतिभाओं को निष्पक्ष अवसर मिल सके। इससे ग्रामीण अंचल के खिलाड़ियों के लिए यह प्रतियोगिता विशेष रूप से महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि यहां से चयनित प्रतिभाओं को राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर मिलेगा। इससे जिले की खेल प्रतिभाओं को मंच मिलेगा और वे अपनी क्षमता का प्रदर्शन कर सकेंगे।
खेल विभाग के अनुसार स्टेडियम परिसर में व्यवस्थाएं कराई जा रही हैं। खिलाड़ियों के लिए मैदान की तैयारी, कुश्ती अखाड़े की साज-सज्जा और एथलेटिक्स ट्रैक को दुरुस्त किया जा रहा है। सुरक्षा और चिकित्सा सुविधाओं की भी व्यवस्था की जाएगी, ताकि प्रतियोगिता सुव्यवस्थित और सुरक्षित ढंग से संपन्न हो सके।
Trending Videos