{"_id":"69ab297bb02b91229a0e740c","slug":"buses-are-being-slammed-for-seats-trains-are-also-struggling-badaun-news-c-123-1-sbly1018-158645-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बसों में सीट को लेकर मारामारी, ट्रेनों में भी नहीं मिल रही जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बसों में सीट को लेकर मारामारी, ट्रेनों में भी नहीं मिल रही जगह
विज्ञापन
ट्र्रेन पर चढ़ने को मारामारी। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। त्योहार मनाने के बाद अपने-अपने काम पर लौटने वालों की भीड़ बसों और ट्रेनों में उमड़नी शुरू हो गई है। यही कारण है कि दिल्ली जाने वाली बसों में मारामारी है। परिवहन निगम के अधिकारियों का दावा है कि लोकल रूट से हटाकर दिल्ली रूट पर बसों की संख्या बढ़ाई गई है। इस कारण लोकल रूट के यात्री भटकते नजर आए। यात्रियों की भीड़ अभी तीन दिन और रहने की संभावना अधिकारियों ने जताई है। वहीं ट्रेनें भी फुल चल रही हैं। भीड़ के चलते कई यात्रियों की ट्रेन छूट जा रही है। इसका फायदा डग्गामार वाहन चालक उठा रहे हैं।
होली के बाद लोग अपने-अपने काम पर लौटना शुरू हो गए हैं। शुक्रवार को अपराह्न 12:40 बजे रेलवे स्टेशन का हाल जानने के लिए टीम ने पड़ताल की तो सामने आया कि 12:15 बजे कासगंज से बरेली को जाने वाली पैसेंजर ट्रेन आधा घंटा देरी से पहुंची। सीट पाने के लिए यात्रियों में होड़ मच गई। इस दौरान कई यात्रियों की ट्रेन छूट भी गई।
वहीं रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ सुबह से ही लगना शुरू हो गई। जैसे ही कोई बस स्टैंड पर पहुंचती उसमें बैठने के लिए यात्रियों की भीड़ दौड़ पड़ती। जैसे-तैसे यात्री बस में सवार हो पाते। बरेली, चंदौसी, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, आगरा, अलीगढ़ रूट पर जाने वाले यात्रियों की संख्या अधिक रही। दिल्ली रूट पर बसें बढ़ाए जाने के कारण छोटे रूटों के यात्री भटकते रहे। अपराह्न दो से शाम चार बजे तक लोकल रूटों पर खासी भीड़ दिखी।
रोडवेज बस स्टैंड के बाहर से हो रही डग्गामारी
रोडवेज बस स्टैंड के बाहर से डग्गामार वाहन खुलेआम सवारियों को बैठाकर सरपट दौड़ लगा रहे हैं। इससे परिवहन निगम को हर रोज हजारों रुपये की चपत लग रही है। जानकारी होने के बाद भी इस ओर न तो विभाग के अधिकारी ध्यान दे रहे हैं और न ही प्रशासन ही डग्गामार पर रोक लगा पा रहे हैं। हालांकि परिवहन विभाग के अधिकारी सड़क पर दौड़ लगा रहे अनफिट व ओवरलोड वाहनों पर लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। इसके बाद भी इनका नेटवर्क नहीं टूट रहा है।
रोडवेज बसों की कमी नहीं है। लोकल रूट पर यात्री अच्छी संख्या में मिल रहे हैं। सर्वाधिक बसें भी दिल्ली रूट पर ही हैं। ये भीड़ अभी तीन दिन और रहेगी। यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होने दी जा रही है। डग्गामार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई के लिए उन्होंने एसएसपी को पत्र दिया है।- राजेश पाठक, एआरएम
यह की गई शुक्रवार को कार्रवाई
यातायात नियमों की अनदेखी पर 87 वाहनों के खिलाफ एआरटीओ ने कार्रवाई की है। यह कार्रवाई सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत की गई है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी हरिओम कुमार ने बताया कि जिले में बिना हेलमेट, सीटबेल्ट, गलत दिशा में वाहन चलाते एवं वाहन चलते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। 79 वाहनों के चालान किए गए। साथ ही आठ ओवरलोड भारी वाहनों के चालान कर चार वाहन सीज किए गए। उनसे 1.97 लाख प्रसमन शुल्क सरकारी खाते में जमा कराया गया है। उनका कहना है कि अब डग्गामार वाहनों के खिलाफ भी अभियान चलाकर कार्रवाई करेंगे।
Trending Videos