सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Women are ahead in buying vehicles but behind in getting licenses

Budaun News: वाहन लेने में आगे, लेकिन लाइसेंस बनवाने में महिलाएं पीछे

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Women are ahead in buying vehicles but behind in getting licenses
विज्ञापन
बदायूं। महिलाएं कार और दोपहिया वाहन खरीदने में तो आगे हैं, लेकिन ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) बनवाने में पीछे हैं। आंकड़ों के मुताबिक, हर साल पंजीकृत होने वाले लगभग 18 फीसदी वाहन महिलाओं के नाम दर्ज हैं, लेकिन पिछले एक साल में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वाली महिलाओं की संख्या नौ फीसदी है।
Trending Videos


जिले में हर साल करीब तीन से चार हजार ड्राइविंग लाइसेंस बनाए जाते हैं। इसे बनवाने में जिले की महिलाएं पुरुषों के मुकाबले काफी पीछे हैं। जनवरी से लेकर दिसंबर तक सिर्फ 637 महिलाओं ने ही लाइसेंस बनवाया है, जबकि पुरुषों की संख्या 18,024 है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप संभागीय विभाग के आंकड़़ों के अनुसार, जिले में एक साल में 12 सौ से अधिक महिलाओं के नाम से वाहन पंजीकृत हुए। दोपहिया वाहन, कार यहां तक कि व्यावसायिक वाहन भी महिलाओं के नाम पंजीकृत हैं। इसकी अपेक्षा महिलाओं के ड्राइविंग लाइसेंस मात्र 637 ही बने हैं। वहीं इस अवधि में पुरुषों ने 880 वाहन खरीदे।

पांच हजार रुपये होता है जुर्माना
एआरटीओ के अनुसार, बगैर लाइसेंस के वाहन चलाने पर अधिकतम पांच हजार रुपये का जुर्माना होता है। यदि चालक के पास डीएल नहीं है तो दुर्घटना होने की स्थिति में बीमा क्लेम भी नहीं मिलता। बता दें कि जिले में 13 लाख से ज्यादा ड्राइविंग लाइसेंस पंजीकृत हैं। 1 जनवरी 2025 से 31 दिसंबर तक 18,024 पुरुष तो 637 महिलाओं ने अपने डीएल बनवाए हैं।


महिलाओं के नाम वाहन भले ही पंजीकृत हों, लेकिन उनके लाइसेंस की संख्या काफी कम है। छात्राएं और कामकाजी महिलाएं ही लाइसेंस बनवाने पर ध्यान देती हैं। महिलाओं में जागरूकता लाने की जरूरत है।- हरिओम कुमार, उप संभागीय परिवहन अधिकारी, प्रवर्तन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed