सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Weather suddenly changed, dense fog covered the roads in the morning.

Budaun News: अचानक बदला मौसम, सुबह में सड़कों पर छाया घना कोहरा

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Weather suddenly changed, dense fog covered the roads in the morning.
शहर में सुबह के समय सड़कों पर कोहरा छाया रहा। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। मार्च के पहले हफ्ते मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला। शुक्रवार सुबह शहर और आसपास के इलाकों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। अचानक पड़े कोहरे ने लोगों को हैरान कर दिया। हालांकि दिन चढ़ते-चढ़ते मौसम सामान्य हो गया। बता दें कि कई दिन से लगातार तापमान बढ़ रहा था और गर्मी का एहसास होने लगा था। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को भी कोहरा छा सकता है।
Trending Videos

सुबह के समय दृश्यता कम होने के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। खासकर हाईवे और प्रमुख सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। दोपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा दिक्कत हुई, क्योंकि कोहरे के कारण सामने का रास्ता साफ दिखाई नहीं दे रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, मौसम में नमी और तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण मार्च के शुरुआती दिनों में भी कोहरा पड़ सकता है। हालांकि दिन चढ़ने के साथ कोहरा धीरे-धीरे छंट गया और धूप निकलने लगी, जिससे लोगों को राहत मिली। अचानक बदले मौसम के कारण लोगों की दिनचर्या पर भी असर पड़ा। सुबह टहलने निकलने वाले लोग भी कोहरे के कारण देर से घरों से निकले। वहीं किसानों का कहना है कि मौसम में इस तरह के बदलाव से फसलों पर भी असर पड़ सकता है।

शहर में सुबह के समय सड़कों पर कोहरा छाया रहा। संवाद

शहर में सुबह के समय सड़कों पर कोहरा छाया रहा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed