{"_id":"69ab2ad13c0f81179a0e2e2b","slug":"si-recruitment-exam-will-be-held-on-14th-and-15th-17280-candidates-will-appear-badaun-news-c-123-1-sbly1001-158654-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: एसआई भर्ती परीक्षा 14 व 15 को, 17,280 अभ्यर्थी होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: एसआई भर्ती परीक्षा 14 व 15 को, 17,280 अभ्यर्थी होंगे शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिले में उप निरीक्षक व समकक्ष पदों के लिए होने वाली लिखित परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसको लेकर डीएम ने संबंधित अधिकारी व कर्मचारियों के साथ में बैठक की। परीक्षा का आयोजन 14 और 15 मार्च को किया जाएगा। दोनों दिन परीक्षा दो-दो पालियों में आयोजित होगी। इसमें 17,280 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा के लिए डीएम अवनीश राय ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। डीएम ने बताया कि परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती की गई है। सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और अन्य अधिकारी लगातार निगरानी करेंगे।
इसके अलावा कलक्ट्रेट स्थित आईसीसीसी कंट्रोल रूम से भी सभी व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग की जाएगी। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान कानून-व्यवस्था, यातायात, विद्युत, पेयजल, चिकित्सा और अन्य व्यवस्थाएं सुचारू रखी जाएं, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सघन तलाशी, पहचान पत्र की जांच, मोबाइल फोन व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। सीसी कैमरों के माध्यम से परीक्षा केंद्रों की निगरानी की जाएगी। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा एंबुलेंस और अन्य आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी।
15 केंद्रों पर होगी परीक्षा
जिले में परीक्षा के लिए 15 विद्यालयों और महाविद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इनमें गिंदो देवी महिला महाविद्यालय, हाफिज सिद्दीकी इस्लामिया इंटर कॉलेज, केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज, महात्मा गांधी पालिका इंटर कॉलेज उझानी, एनएमएसएन दास डिग्री कॉलेज, नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज, पार्वती आर्य कन्या इंटर कॉलेज, पीएम राजकीय इंटर कॉलेज, पीएम राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, राजाराम महिला इंटर कॉलेज, राजकीय महाविद्यालय, राजकीय पॉलिटेक्निक, राजकीय महिला महाविद्यालय, श्री कृष्ण इंटर कॉलेज और सिगलर गर्ल्स इंटर कॉलेज शामिल हैं।
Trending Videos