सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Agniveer recruitment rally in Bareilly from March 11 candidates know the important things

UP News: बरेली में अग्निवीर भर्ती रैली 11 मार्च से, इन जिलों के अभ्यर्थी होंगे शामिल; जानिए जरूरी बातें

अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 07 Mar 2026 09:10 AM IST
विज्ञापन
सार

Agniveer Bharti 2026: भारतीय सेना में अग्निवीर बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। बरेली में 11 मार्च से सेना अग्निवीर भर्ती रैली शुरू हो रही है। भर्ती रैली में 12 जिलों के अभ्यर्थी शामिल होंगे। 

Agniveer recruitment rally in Bareilly from March 11 candidates know the important things
अग्निवीर भर्ती 2026 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बरेली में चार दिन बाद जाट रेजीमेंट सेंटर में शुरू हो रही सेना अग्निवीर भर्ती रैली के लिए जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। शुक्रवार को समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने संबंधित विभागों को दिशा-निर्देश देने के साथ ही अभ्यर्थियों से दलालों से दूर रहने की अपील की है।

Trending Videos


सेना भर्ती निदेशक ने बताया कि 11 मार्च से 23 मार्च तक भर्ती रैली होगी। इसमें बरेली, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, सीतापुर, संभल, पीलीभीत, हरदोई, फर्रुखाबाद, बदायूं के अभ्यर्थी शामिल होंगे। 11 मार्च की सुबह ठीक छह बजे से दौड़ शुरू होगी। इसलिए अभ्यर्थियों से समय से सभी दस्तावेज, एडमिट कार्ड साथ लेकर पहुंचने के लिए कहा है। अगर एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं हो रहा है तो वे सेना भर्ती कार्यालय में सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे के बीच संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- धर्मवीर के लिए सीतारानी ने दिया रामसेवक को धोखा: प्रेमी संग गई पत्नी, सदमे में पति ने फंदा लगाकर जान दी

बताया कि अभ्यर्थी के एडमिट कार्ड पर जो तिथि है उसी दिन उन्हें शामिल होना होगा। इसके लिए एक दिन पूर्व शाम से ही अभ्यर्थियों का प्रवेश परिसर में शुरू हो जाएगा। परिसर में ही उनके रूकने, पीने के पानी, शौचालय और निर्धारित भुगतान पर भोजन की व्यवस्था उपलब्ध रहेगी।

बैरिकेडिंग, जनरेटर, साफ सफाई, एंबुलेंस व्यवस्था के निर्देश
कलक्ट्रेट सभागार में बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने एक्सईएन पीडब्ल्यूडी को दो दिन में बैरिकेडिंग का कार्य पूरा करने, बिजली निगम को जनरेटर की सुविधा, स्वास्थ्य विभाग को 108 एंबुलेंस, हेल्थ कैंप, शैक्षिक प्रमाण पत्र सत्यापन और अभ्यर्थियों की सहायता के लिए शिक्षकों की ड्यूटी लगाने, एआरएम रोडवेज को आर्मी भर्ती का फ्लेक्स लगी बसों की सुविधा, फायर ब्रिगेड को आवश्यक प्रबंधन कराने के निर्देश दिए।

बायो टॉयलेट, वाटर टैंक लगे, सफाईकर्मियों की लग रही ड्यूटी
नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि बायो टॉयलेट, वाटरटैंक, सफाई कर्मियों की ड्यूटी लग गई है। डस्टबिन रखे जा रहे हैं। दौड़ में पास होने वाले अभ्यर्थियों के रुकने के लिए रैन बसेरों में व्यवस्था रहेगी। बैठक में एडीएम सिटी सौरभ दुबे, सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा, एसपी ट्रैफिक मोहम्मद अकमल खान, सीएफओ मनु शर्मा, सीओ प्रथम आशुतोष शिवम समेत अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

ट्रेडवार कब, किस जिले की होगी भर्ती
  • 11 मार्च- अग्निवीर (टेक्निकल) (सभी 12 जिले के अभ्यर्थियों के लिए)।
  • 12 मार्च- अग्निवीर (ट्रेड्समेन 8वीं, 10वीं) (सभी 12 जिले के अभ्यर्थियों के लिए और अग्निवीर (क्लर्क/एसकेटी)
  • 13 मार्च- अग्निवीर (जनरल ड्यूटी) बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, लखीमपुर खीरी।
  • 14 मार्च- अग्निवीर (जनरल ड्यूटी) शाहजहांपुर, सीतापुर।
  • 15 मार्च- अग्निवीर (जनरल ड्यूटी) संभल और पीलीभीत।
  • 16 मार्च- अग्निवीर (जनरल ड्यूटी) हरदोई।
  • 17 मार्च- अग्निवीर (जनरल ड्यूटी) फर्रुखाबाद।
  • 18 मार्च- अग्निवीर (जनरल ड्यूटी) बदायूं।
  • 19 मार्च- अग्निवीर (जनरल ड्यूटी) बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed