{"_id":"69ab296a028b5ba28e01c1b8","slug":"students-said-it-was-easy-but-the-paper-was-a-bit-long-kaithal-news-c-245-1-kn11005-145997-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थी बोले : आसान तो था, थोड़ा लंबा आया पेपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थी बोले : आसान तो था, थोड़ा लंबा आया पेपर
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 07 Mar 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा की इतिहास और जीव विज्ञान विषय की परीक्षा शुक्रवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। विद्यार्थियों का कहना था कि प्रश्नपत्र आसान था, लेकिन थोड़ा लंबा होने के कारण समय प्रबंधन करना पड़ा।
जिले के 74 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में कुल 7344 विद्यार्थियों को शामिल होना था। इनमें से 7209 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 135 अनुपस्थित रहे।
परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने भी समय-समय पर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। जीव विज्ञान की शिक्षिका सोनिया ने बताया कि प्रश्नपत्र में अवधारणाओं पर आधारित प्रश्न पूछे गए थे, विद्यार्थियों की समझ का सही आकलन हो सकेगा।
इतिहास का पेपर लंबा लेकिन आसान : सुमित
इतिहास की परीक्षा देने वाले छात्र सुमित ने बताया कि उसने पेपर के लिए अच्छी तैयारी की थी, लेकिन उसे प्रश्नपत्र कठिन आने की आशंका थी। हालांकि परीक्षा में अधिकतर प्रश्न सीधे और समझने में आसान थे, पेपर हल करने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई। छात्र संदीप ने बताया कि इतिहास का पेपर थोड़ा लंबा जरूर था, लेकिन अच्छी तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए इसे हल करना मुश्किल नहीं थ।किताब से जुड़े हुए थे।
शिक्षकों ने भी बताया सामान्य स्तर का पेपर
इतिहास की शिक्षिका सविता के अनुसार प्रश्नपत्र का स्तर सामान्य था और इसमें लंबे उत्तर वाले प्रश्न भी शामिल थे। पूरे पाठ्यक्रम की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए पेपर आसान रहा। उन्होंने बताया कि प्रश्न सिलेबस के अनुरूप थे, जिससे विद्यार्थियों को उत्तर लिखने में ज्यादा कठिनाई नहीं हुई।वहीं जीव विज्ञान की एक अन्य शिक्षिका ने बताया कि अच्छी तैयारी करने वाले छात्रों के अच्छे अंक आने की संभावना है।
बायोलॉजी का प्रश्नपत्र भी रहा सामान्य
दूसरी ओर बायोलॉजी विषय के विद्यार्थियों ने भी प्रश्नपत्र को सामान्य स्तर का बताया। छात्रा ज्योति ने कहा कि अधिकतर प्रश्न सिलेबस के अंदर से थे। कुछ प्रश्न सोचने वाले जरूर थे, लेकिन कुल मिलाकर पेपर आसान रहा। उन्होंने कहा कि उन्होंने कोई प्रश्न नहीं छोड़ा और करीब 75 प्रतिशत अंक आने की उम्मीद है। बायोलॉजी की परीक्षा देने वाली छात्रा आंचल ने बताया कि पेपर थोड़ा लंबा था, इसलिए सभी प्रश्नों को समय पर पूरा करने के लिए तेजी से लिखना पड़ा, हालांकि पढ़ाई अच्छी होने के कारण ज्यादा परेशानी नहीं हुई।
Trending Videos