{"_id":"69ab3437c133324876039722","slug":"fir-against-je-for-demanding-bribe-kaithal-news-c-245-1-kht1013-145972-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: रिश्वत मांगने में जेई के खिलाफ प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: रिश्वत मांगने में जेई के खिलाफ प्राथमिकी
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 07 Mar 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। सांघन गांव के किसान मनजीत की शिकायत पर बिजली निगम के एक जेई के खिलाफ ट्रांसफार्मर शिफ्ट करने के एवज में रिश्वत मांगने और मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। यह मामला कष्ट निवारण समिति की बैठक में उठाया गया था, जिसके बाद मंत्री अनिल विज के निर्देश पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता मनजीत ने बताया कि उसे अपने खेत में ट्रांसफार्मर शिफ्ट कराना था। इसके लिए वह कई बार बिजली निगम के कार्यालय के चक्कर लगा चुका था, लेकिन उसकी समस्या का समाधान नहीं किया गया। शिकायत में आरोप लगाया गया कि 25 जून 2024 को जेई राजबीर ने उसके भाई अमनदीप को झूठ बोलकर खेत में बुलाया, जहां उसके साथ मारपीट की गई।
मनजीत के अनुसार, ट्रांसफार्मर शिफ्ट करने के बदले उससे रिश्वत की मांग की गई। जब उसके भाई ने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। जान बचाने के लिए उसका भाई वहां से किसी तरह भागकर निकला।
मंत्री के आदेश पर दर्ज हुई एफआईआर : यह मामला कष्ट निवारण समिति की बैठक में भी उठाया गया था, जहां शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत मंत्री अनिल विज के समक्ष रखी थी। पूरी बात सुनने के बाद मंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी जेई के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू करने के आदेश दिए थे।
मंत्री के निर्देशों के बाद पुलिस ने 5 मार्च को जेई के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आगामी कष्ट निवारण समिति की बैठक में भी इस मामले के गूंजने की संभावना है, क्योंकि संबंधित विभाग को जांच रिपोर्ट बैठक में प्रस्तुत करनी होगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर ही कार्रवाई तय की जाएगी।
जेई के खिलाफ विभागीय कार्रवाई नहीं की गई है। यह मामला कष्ट निवारण समिति की बैठक से जुड़ा हुआ है। जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक स्थिति सामने आएगी और उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-अमनदीप, एसडीओ, सब अर्बन-1
Trending Videos