सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Problems due to street lights being out

Kaithal News: स्ट्रीट लाइटें बंद होने से परेशानी

संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 07 Mar 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Problems due to street lights being out
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

कैथल। शहर के प्रमुख बाजार क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइटें बंद होने के कारण शाम होते ही अंधेरा छा जाता है। कबूतर चौक, भगत सिंह चौक और नीम साहिब गुरुद्वारा के आसपास कई दिनों से स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं, जिससे पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय दुकानदार यश, दीपक और रमन तथा राहगीर गौरव व साहिल ने बताया कि शाम होते ही पूरा बाजार अंधेरे में डूब जाता है। रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण लोगों को आने-जाने में दिक्कत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खासकर रात के समय महिलाओं और बुजुर्गों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। कबूतर चौक और भगत सिंह चौक शहर के व्यस्त इलाकों में शामिल हैं, जहां दिनभर लोगों की आवाजाही रहती है। सब्जी मंडी क्षेत्र में भी रात के समय अंधेरा छाया रहता है। ऐसे में सब्जी खरीदने आने वाले लोगों और दुकानदारों को आसपास की दुकानों की लाइट के सहारे काम चलाना पड़ रहा है।

हादसों का बढ़ा खतरा

वाहन चालकों का कहना है कि अंधेरे के कारण सड़क पर बने गड्ढे या अन्य अवरोध दिखाई नहीं देते, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। कई बार अचानक सामने पशु आ जाने से दोपहिया वाहन चालकों का संतुलन भी बिगड़ जाता है। नागरिकों ने नगर परिषद से मांग की है कि कबूतर चौक, भगत सिंह चौक और नीम साहिब गुरुद्वारा के आसपास खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को जल्द से जल्द ठीक कराया जाए, ताकि बाजार में पर्याप्त रोशनी हो सके और लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed