UPSC NDA Answer Key: यूपीएससी एनडीए-I और एनए-I की अनंतिम उत्तर कुंजी; ऐसे डाउनलोड करें पीडीएफ
UPSC NDA/NA I Answer Key 2026: यूपीएससी ने एनडीए-I और एनए-I 2026 की अनंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उत्तर कुंजी पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
विस्तार
UPSC NDA/NA I Answer Key 2026: संघ लोक सेवा आयोग ने एनडीए-I और एनए-I 2026 परीक्षा की अनंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर उत्तर कुंजी पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। वेबसाइट पर उत्तर कुंजी पीडीएफ उपलब्ध है।
यूपीएससी एनडीए-I/एनए-I 2026 परीक्षा 12 अप्रैल 2026 को भारतभर में स्थित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब उत्तर कुंजी की मदद से अपने संभावित स्कोर की गणना कर सकते हैं।
वेबसाइट पर उपलब्ध है इन विषयों की उत्तर कुंजी
संघ लोक सेवा आयोग ने आधिकारिक वेबसाइट पर गणित और सामान्य योग्यता परीक्षण (GAT) विषय की अनंतिम उत्तर कुंजी पीडीएफ प्रारूप में अपलोड कर दी है।
उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए सीधा लिंक
गणित की उत्तर कुंजी पीडीएफ...सामान्य योग्यता परीक्षण की उत्तर कुंजी पीडीएफ...
यूपीएससी एनडीए की उत्तर कुंजी सभी सेटों के लिए उपलब्ध
यूपीएससी एनडीए की उत्तर कुंजी अब सभी सेटों (सेट ए, बी, सी और डी) के लिए उपलब्ध है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार उत्तर कुंजी की पीडीएफ फाइल डाउनलोड कर सकते हैं। उत्तर कुंजी उम्मीदवारों को अपने उत्तरों की सही उत्तरों से तुलना करके अपने प्रदर्शन का मूल्यांकन करने और आधिकारिक परिणाम जारी होने से पहले अपने संभावित अंकों का अनुमान लगाने में मदद करती है।
उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के चरण
उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:
- यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- परीक्षा अनुभाग पर जाएं।
- उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।
- एनडीए और एनए परीक्षा 2026 की उत्तर कुंजी खोजें।
- संबंधित प्रश्नपत्र (गणित/जीएटी) का चयन करें।
- पीडीएफ लिंक पर क्लिक करें।
- उत्तर कुंजी डाउनलोड करें और सहेजें।
